प्रधानमंत्री मोदी ने बसव जयंती पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि दी
नयी दिल्ली, देशभर में बसव जयंती के अवसर पर श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखा गया। इस मौके पर विभिन्न नेताओं और समाज के लोगों ने 12वीं शताब्दी के महान कवि-दार्शनिक और समाज सुधारक जगद्गुरु बसवेश्वर के विचारों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बसव जयंती के अवसर पर सोमवार को जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि न्यायपूर्ण समाज के उनके दृष्टिकोण और लोगों को सशक्त बनाने के उनके अटूट प्रयासों से हम सभी को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी।
यह भी पढ़े : पीएम मोदी ने पवन कल्याण से की बात, हालचाल जाना
मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘बसव जयंती के इस विशेष अवसर पर जगद्गुरु बसवेश्वर और उनके उपदेशों को नमन। एक न्यायपूर्ण समाज का उनका सपना और जनसशक्तीकरण के उनके अटूट प्रयास हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।’’ बसवेश्वर, 12वीं शताब्दी के कवि-दार्शनिक और लिंगायत संप्रदाय के संस्थापक थे, उन्हें बसवन्ना के नाम से भी जाना जाता है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






