सिकंदराबाद में अरनोरा सिल्वर ज्वेलरी शोरूम लांच
हैदराबाद, सिकंदराबाद स्थित आधुनिक चाँदी के आभूषणों का ब्रांड अरनोरा का उद्घाटन अभिनेत्री निधि अग्रवाल ने किया। यहाँ उद्घाटन अवसर पर अरनोरा के संस्थापक साहिल गुप्ता ने कहा कि गहनों को अलमारी में बंद करके नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें हर दिन पहनना, महसूस करना और उनका आनंद लेना चाहिए।
शोरूम में सोने की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर, 77 प्रतिशत की गारंटीशुदा विनिमय दर के साथ 92.5 प्रतिशत शुद्ध चाँदी आधुनिक उपभोक्ता के लिए अधिक समझदारी भरा और व्यावहारिक विकल्प प्रदान करती है। अरनोरा के लांच की प्रमुख विशेषता इसकी चाँदी के आभूषणों पर उद्योग-अग्रणी 77 प्रतिशत गारंटीड एक्सचेंज पॉलिसी है। यह मौजूदा बाजार मानक (लगभग 55 प्रतिशत) से काफी अधिक है। अरनोरा का उद्देश्य चांदी के आभूषणों के प्रति उपभोक्ताओं की सोच को मात्र वैकल्पिक खरीद से बदलकर मूल्यवान संपत्ति के रूप में स्थापित करना है।
इसके लिए आभूषणों के पुनर्विक्रय मूल्य में मजबूत विश्वास, मूल्यह्रास की चिंताओं में कमी और समय के साथ डिज़ाइन को अपग्रेड करने में अधिक लचीलापन प्रदान करता है। वित्तीय सुरक्षा को फैशन के साथ जोड़कर, अरनोरा आभूषण बाजार में नए सेगमेंट का नेतृत्व कर रहा है। लांच के उपलक्ष्य में अरनोरा 25 प्रतिशत की शुरुआती छूट दे रहा है। पारदर्शी एमआरपी-आधारित मूल्य निर्धारण, कोई छिपे हुए शुल्क नहीं और आभूषण खरीदने की प्रक्रिया को सरल बनाने वाली ग्राहक-अनुकूल नीतियों के साथ शोरूम का अनुभव सहज और भरोसेमंद बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मुंबई के प्रमुख आभूषण केंद्र ने सरोजिनी देवी रोड पर पैराडाइज सर्कल के पास अपना पहला शोरूम खोला है।

92.5% शुद्ध चाँदी के स्टाइलिश व रोज़मर्रा आभूषण लॉन्च
शोरूम में 92.5 शुद्ध चांदी के आभूषणों पर ध्यान केंद्रित करते हुए स्टाइलिश, कैजुअल और रोज़मर्रा के उपयोग के लिए उपयुक्त आभूषण पेश करता है, जो सौंदर्य और आंतरिक मूल्य दोनों प्रदान करते हैं। अरनोरा एसजीबीएल ग्रुप का नया बिजनेस है। ग्रुप बहुत बड़ा है और अलग-अलग तरह के बिजनेस करने वाली रिटेल कंपनी है, जिसकी गहनों, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, एफएमसीजी (रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों) और रियल एस्टेट के क्षेत्र में बहुत मजबूत मौजूदगी है। यह ग्रुप कल्याण ज्वेलर्स, टाइटन कंपनी, टाइटन आईप्लस, फास्टट्रैक, डीमार्ट, पतंजलि आयुर्वेद, इनओक्स लिजर और होंडा जैसे बड़े ब्रांडों के साथ फ्रैंचाइजी पार्टनरशिप में काम करता है।
पूरे भारत में कल्याण ज्वेलर्स के 50 से ज़्यादा शोरूम के संचालन के अनुभव के साथ, एसजीबीएल ग्रुप, अरनोरा की विकास यात्रा में अपनी गहरी रिटेल विशेषज्ञता, विश्वसनीयता, परिचालन क्षमता और बाजार की गहरी समझ का योगदान देता है। अरनोरा का लांच मात्र नए शोरूम का उद्घाटन नहीं है, बल्कि यह व्यापक ब्रांड संदेश है, जो इस बात का संकेत देता है कि आधुनिक भारत अब ज्वेलरी को किस नज़र से देखता है और उसका अनुभव कैसे करता है। जहाँ डिज़ाइन, किफायती और मूल्य मिलकर रोजमर्रा की लग्जरी के लिए नया मानक स्थापित करते हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






