गुणवत्ता और मानक हों पहली प्राथमिकता : उत्तम कुमार रेड्डी
हैदराबाद, भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), हैदराबाद शाखा कार्यालय द्वारा विश्व मानक दिवस-2025 के उपलक्ष्य में मनक महोत्सव 2025 का आयोजन होटल द मनोहर में किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित तेलंगाना सरकार के नागरिक आपूर्ति, खाद्य, सिंचाई एवं सीएडी मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने भाग लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं सेवानिवृत्त प्रोफेसर, उस्मानिया विश्वविद्यालय प्रो. के. पुरूषोत्तम रेड्डी, उस्मानिया मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजा राव, आईआईआईटी हैदराबाद के एआई वैज्ञानिक प्रो. वासुदेव वर्मा और सीएआरओ-फर्स्ट वाटर बॉक्स के प्रबंध निदेशक सूनिथ तातिनेनी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सीबीआईटी के छात्रों द्वारा सुंदर शास्रीय नृत्य प्रदर्शन से हुआ। मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन किया। कार्यक्रम में बीआईएस हैदराबाद शाखा के निदेशक एवं प्रमुख पी.वी. श्रीकांत ने स्वागत भाषण दिया। बीआईएस हैदराबाद की निदेशक सुजाता तम्माडी ने विश्व मानक दिवस संदेश का वाचन किया। एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि राज्य में गुणवत्ता और मानक पहली प्राथमिकता है। सरकार इंदिरम्मा इल्लू परियोजना में बीआईएस द्वारा निर्मित राष्ट्रीय भवन संहिता (एनबीसी) का पालन कर रही है और प्रत्येक सामग्री बीआईएस प्रमाणित है।
यह भी पढ़ें… उत्तम कुमार रेड्डी ने की देवदुला परियोजना की समीक्षा
गुणवत्ता को बढ़ावा देने में बीआईएस के साथ काम कर रही है सरकार
राज्य में गुणवत्ता पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार गुणवत्ता को बढ़ावा देने में बीआईएस के साथ मिलकर काम कर रही है और भविष्य में भी हर संभव सहयोग देगी। मंत्री ने सभी प्रतिभागियों के साथ गुणवत्ता प्रतिज्ञा लेते हुए सर्वश्रेष्ठ मार्गदर्शकों, स्टैंडर्ड क्लब्स, उद्योगों एवं सरकारी विभागों को सम्मानित किया।
जेडपीएचएस धर्मरावपेट के छात्रों को उनके रचनात्मक सोशल मीडिया अभियानों और वीडियोस के लिए मनक वीर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित वक्ताओं ने मानकों को सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजीस्) से जोड़ते हुए तकनीकी प्रस्तुतियाँ दीं गयीं। कार्यक्रम में डॉ. राजा राव – एसडीजी 3 ने उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण, प्रो. के. पुरुषोत्तम रेड्डी एसडीजी 13 ने जलवायु कार्रवाई, सूनिथ तातिनेनी – एसडीजी 6 ने स्वच्छ जल, एसडीजी 12 ने उत्तरदायी उपभोग और प्रो. वासुदेव वर्मा ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता और गुणवत्ता का भविष्य पर प्रस्तुतियाँ दीं।
इस कार्यक्रम में 350 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें उद्योग, शिक्षण संस्थान, सरकारी विभाग, उपभोक्ता संगठन और एनजीओ शामिल थे। मनक महोत्सव-2025 ने वन नेशन वन क्वालिटी की भावना को पुन स्थापित करते हुए गुणवत्ता-आधारित भारत निर्माण का संदेश दिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



