रघुवमशी एरोस्पेस ग्रुप ने पेरिस एयर शो में दिखाई स्वदेशी ताकत
हैदराबाद, रघुवमशी एरोस्पेस ग्रुप ने पेरिस एयर शो में दिखाई स्वदेशी ताकत एरोस्पेस ग्रुप भारत का एक एरोस्पेस निर्माण संस्थान है, जो उच्च-परिशुद्धता वाले उपकरण, मिसाइल उपसंयोजन और अत्याधुनिक यूएवी प्रणालियों के निर्माण में अग्रसर है। भारत की एरोस्पेस शक्ति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करते हुए, हैदराबाद स्थित रघुवमशी एरोस्पेस ग्रुप ने पेरिस एयर शो में दिखाई स्वदेशी ताकत एरोस्पेस ग्रुप ने 55 वें पेरिस एयर शो में अपने अत्याधुनिक प्रणोदन प्रौद्योगिकियां और स्वचालित विमान तकनीकों का अनावरण किया। स्वदेशी माइक्रो टर्बोजेट इंजन से लेकर उच्च प्रदर्शन वाले कामिकेज़ ड्रोन तक, कंपनी के प्रदर्शन ने इसकी बढ़ती वैश्विक उपस्थिति और भारत की आत्मनिर्भरता के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया है।
भारत का पहला 40 केजीएफ स्वदेशी माइक्रो टर्बोजेट इंजन
पेरिस एयर शो में रघुवमशी एरोस्पेस ग्रुप ने पेरिस एयर शो में दिखाई स्वदेशी ताकत ग्रुप ने स्वदेशी रूप से विकसित 40 केजीएफ माइक्रो टर्बोजेट इंजन का अनावरण किया जो स्वचालित विमान (यूएवी) और क्रूज़ मिसाइलों के लिए डिजाइन किया गया है। इसका सफल परीक्षण हैदराबाद में DRDO अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। यह भारत में डिजाइन और निर्मित चार अलग-अलग थ्रस्ट क्षमताओं (14, 19, 25 और 40 केजीएफ) वाले इंजनों की श्रृंखला का हिस्सा है। यह भारतीय रक्षा प्रणोदन प्रणाली में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक उपलब्धि है।
यह भी पढ़ें… दूतावास ने भारतीय छात्रों को तेहरान से निकाला

अस्त्र 100 स्वचालित विमान ने दिखाया स्वदेशी सामर्थ्य
रघुवमशी एरोस्पेस ग्रुप ने पेरिस एयर शो में दिखाई स्वदेशी ताकत के डीप-टेक ब्रांड ARROBOT द्वारा विकसित अस्त्र 100 फिक्स्ड-विंग कामिकाज़े स्वचालित विमान भी शो में चर्चा का केंद्र रहा। यह जेट-संचालित स्वचालित विमान 450 किमी प्रति घंटे की गति से उड़ान भरने और 200 किमी तक लक्ष्य भेदने में सक्षम है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें फ्लाइट कंट्रोल, टेलीमेट्री और प्रणोदन सहित सभी प्रणालियां पूरी तरह स्वदेशी हैं। यह भारत में स्वायत्त युद्धक स्वचालित विमान (यूएवी) निर्माण की दिशा में एक मजबूत संकेत है।
रघुवमशी एरोस्पेस ग्रुप ने पेरिस एयर शो में दिखाई स्वदेशी ताकत ग्रुप ने हाल ही में अमेरिका की प्रतिष्ठित एरोस्पेस निर्माण कंपनी WMT Precision LLC का अधिग्रहण किया है, जो कोलिन्स, हनीवेल और पार्कर जैसी कंपनियों के लिए फ्यूल नोज़ल्स बनाती है। यह अधिग्रहण ग्रुप की एरो इंजन क्षमताओं को बढ़ाता है और उत्तर अमेरिकी बाजार में इसकी उपस्थिति को मजबूत करता है। इस ग्रुप ने ब्रिटेन की PMC Group का अधिग्रहण कर तेल और गैस क्षेत्र में भी प्रवेश किया है। यह कंपनी सतही, ड्रिलिंग और वायरलाइन परिचालनों के लिए उच्च-गुणवत्ता की निकल मिश्रधातु द्वारा निर्मित उपकरणों में विशेषज्ञता रखती है।
रघुवमशी एरोस्पेस ग्रुप ने पेरिस एयर शो में दिखाई स्वदेशी ताकत ग्रुप हैदराबाद के हार्डवेयर पार्क में 2.5 लाख वर्ग फुट में एक विश्वस्तरीय विनिर्माण संयंत्र विकसित कर रहा है। इस संयंत्र में उच्च-परिशुद्धता मशीनिंग, मिसाइल प्रणालियों की उपसंयोजन और यूएवी व मानवरहित वाहनों की संयोजन की व्यवस्था होगी। यह संयत्र 2026 की शुरुआत तक चालू होगी और इससे 1,000 से अधिक कुशल नौकरियों का सृजन होगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



