राहुल गांधी ने महिला बिल को पारित नहीं होने दिया : किशन रेड्डी

Ad

हैदराबाद, केद्रीय कोयला व खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने लोकसभा में महिला बिल को पारित होने से रोकने पर कांग्रेस की कड़ी निंदा की और कहा कि दरअसल तेलंगाना में कांग्रेस के मार्गदर्शक मजलिस पार्टी प्रमुख सांसद असदुद्दीन ओवैसी की आंखों में खुशियां देखने के लिए ही सांसद राहुल गांधी व मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने महिला बिल को पारित नहीं होने दिया और देश की 70 करोड़ विशेषकर दक्षिण की 30 करोड़ महिलाओं के साथ घोर अन्याय किया है।

महिला आरक्षण बिल पर राजनीति तेज

राजधानी दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के आत्मसम्मान को ओवैसी के कदमों में गिरवी रखकर उनके राजनीतिक भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस के इस महिला विरोध पर बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा हर गांव-शहर जाकर देश की 70 करोड़ महिलाओं के पास जाएगी और कांग्रेस की पोल खोलेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी कांग्रेस और इंडी गठबंधन इतिहास में हमेशा के लिए महिला द्रोही के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने कांग्रेस से दक्षिण की महिलाओं व जनता से माफी मांगने की भी मांग कांग्रेस पार्टी से की।

Ad

किशन रेड्डी ने आगे कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस ने करीब 7 बार लोकसभा में महिला बिल पर दोहरी नीति अपनाकर किसी न किसी बहाने बिल को पारित नहीं होने देकर महिलाओं के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को फिर से बिल को पारित होने से रोककर कांग्रेस ने अपने महिला विरोधी चेहरे को सार्वजनिक कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के समय वर्ष 1996 में, उसके बाद वर्ष 1998, वर्ष 1999, फिर वर्ष 2002 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय इसी प्रकार महिला बिल की राह में रोड़े अटकाए गए थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button