राजस्थान : भीषण गर्मी का दौर जारी, अनेक जगह लू की चेतावनी

Ad

जयपुर, राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में गंगानगर में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर ने शुक्रवार सुबह बताया कि बीते चौबीस घंटे में राज्य में कुछ जगहों पर ऊष्ण लहर और ऊष्ण रात्रि दर्ज़ होने के साथ ही मौसम शुष्क रहा।

राज्य के अधिकतर भागों में इस समय अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री है जो इस मौसम के औसत तापमान के आसपास है। इसके अनुसार, राज्य के कुछ भागों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में और 1-2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने तथा आगामी 2-3 दिन पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं लू (हीटवेव) चलने की संभावना है।

यह भी पढ़े : कमजोर मानसून की आशंका, किसान व अर्थव्यवस्था के सामने नई चुनौती

इस दौरान राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसी तरह आगामी दिनों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 25 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों तथा तथा 26 से 28 अप्रैल को पश्चिमी व उत्तरी भागों में दोपहर बाद बादलों की गरज के साथ धूलभरी आंधी चल सकती है। साथ ही हल्की बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना भी है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button