हीटवेव के बाद हैदराबाद में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी

हैदराबाद, हैदराबाद में भीषण गर्मी के बाद अब मौसम ने करवट ली है। शहर के कई हिस्सों में अगले एक घंटे के भीतर तेज गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, सेरिलिंगमपल्ली, गाचीबौली, मियापुर, माधापुर, कुकटपल्ली, रायडुर्ग, कोंडापुर, हफीजपेट, टेल्लापुर और नानकरामगुडा सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज़ तूफानी बारिश की संभावना है।
बताया जा रहा है कि ये तूफानी बादल धीरे-धीरे शहर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकते हैं। ऐसे में नागरिकों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि हाल ही में पड़ी भीषण गर्मी के कारण वातावरण में अस्थिरता बढ़ी है, जिससे अचानक गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति बन रही है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम अपडेट पर नजर रखें और सुरक्षा के जरूरी उपाय अपनाएं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





