जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर पीएम को अवगत कराया राजनाथ सिंह ने

नई दिल्ली, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक की है और पहलगाम में चल रहे ऑपरेशन और स्थिति की जानकारी दी है। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ राजनाथ सिंह सुबह साउथ ब्लॉक पहुंचे थे, जहां उन्हें सेना प्रमुख ने सैन्य ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी थी। पहलगाम हमले के बाद कुछ बड़ा होने की चर्चा तेजी से चल रही हैI इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार सुबह सबसे पहले आर्मी चीफ से मुलाकात की, उसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पहुंचे और वहां पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की हैI राजनाथ ने पीएम को ताजा हालात के बारे में अपडेट दिया है। दोनों नेताओं के बीच करीब 40 मिनट तक गहन मंत्रणा हुईI

रक्षा मंत्री सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक की है और पहलगाम में चल रहे ऑपरेशन और स्थिति की जानकारी दी हैI इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह साउथ ब्लॉक पहुंचे थेI जहां उन्हें सेना प्रमुख ने सैन्य ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी थीI दरअसल, पहलगाम हमले पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी का बेहद रुख देखा जा रहा हैI ऐसे में पूरी दुनिया में यह चर्चा है कि कुछ बड़ा होने वाला हैI और भारत आतंकियों को मुंह जवाब देने जा रहा हैI दिल्ली से लेकर बॉर्डर तक हाईअलर्ट देखने को मिल रहा हैI

पहलगाम में आतंकी हमले पर देश का आक्रोश थम नहीं रहा है. आतंकियों को गिरफ्त में लेने का ऑपरेशन लगातार चल रहा हैI संकेत बड़ी तैयारी के हैं पीएम मोदी और रक्षा मंत्री सिंह की इस बैठक की जानकारी को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा, ये बैठक सैन्य ऑपरेशन की रणनीति का हिस्सा हैI

पीएम मोदी ने क्या कहा था…

एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कहा था, पहलगाम में हुई आतंकी वारदात ने देश के हर नागरिक को दुःख पहुंचाया है. पीड़ित परिवारों के प्रति हर भारतीय के मन में गहरी संवेदना है, भले वो किसी भी राज्य का हो, वो कोई भी भाषा बोलता हो, लेकिन वो उन लोगों के दर्द को महसूस कर रहा है, जिन्होंने इस हमले में अपने परिजनों को खोया हैI मुझे एहसास है, हर भारतीय का खून, आतंकी हमले की तस्वीरों को देखकर खौल रहा हैI पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी, लोगों की कमाई बढ़ रही थी, युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हो रहे थे. देश के दुश्मनों को, जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को ये रास नहीं आयाI पीएम मोदी ने आगे कहा था, आतंकी और आतंक के आका चाहते हैं, कश्मीर फिर से तबाह हो जाए और इसलिए इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दियाI आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता, 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता, हमारी सबसे बड़ी ताकत हैI यही एकता, आतंकवाद के खिलाफ हमारी निर्णायक लड़ाई का आधार है, हमें देश के सामने आई इस चुनौती का सामना करने के लिए अपने संकल्पों को मजबूत करना है, मैं पीड़ित परिवारों को फिर भरोसा देता हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा, न्याय मिलकर रहेगा, इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोरतम जवाब दिया जाएगाI

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हमला कर दिया था, जिसमें 26 पर्यटकों की जान गई थी और 16 टूरिस्ट घायल हो गएI उसके बाद सेना ने पूरे इलाके में ऑपरेशन शुरू किया. हेलिकॉप्टर और ड्रोन के जरिए जंगलों को खंगाला जा रहा हैI

यह भी पढ़ेंपत्नी की हत्या करने वाला का संदिग्ध शव बरामद

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button