खाड़ी क्षेत्र में चांद के दीदार के साथ रमज़ान का महीना शुरू

दुबई, खाड़ी क्षेत्र के कई देशों ने मंगलवार को चांद देखे जाने के साथ ही पवित्र रमजान के महीने की शुरुआत की घोषणा की।चांद देखने की पुष्टि करने वाली समिति द्वारा चंद्रमा के दीदार करने के बाद सबसे पहले सऊदी अरब ने रमजान के महीने की शुरुआत की घोषणा की।

समिति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आज सऊदी अरब में रमजान के महीने का चांद दिखाई दिया। इसके साथ ही, कल यानी बुधवार (18 फरवरी) को रमजान के महीने की शुरुआत के साथ ही पहला रोजा होगा।’’

हालांकि, स्थानीय मीडिया खबरों के अनुसार, ओमान और तुर्की जैसे देशों में चांद नहीं देखा गया और इन देशों में रमजान का महीना बृहस्पतिवार से शुरू होगा।(भाषा)

यह भी पढ़ेमुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने प्राप्त किया हार्वर्ड का प्रमाणपत्र

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button