हैदराबाद : पंचायत सचिव एसीबी की गिरफ्त में

हैदराबाद, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वतखोरी के मामले में पंचायत सचिव को गिरफ़्तार किया।

एसीबी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि रंगारेड्डी, तालकोंडापल्ली के पंचायत सचिव एम. शरत कुमार ने शिकायतकर्ता की भूमि की जानकारी ऑनलाइन अपलोड करने, एनओसी जारी करने और संपत्ति के मूल्यांकन सर्टिफिकेट के लिए 30 हजार रुपये की मांग की।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : शराब पीने के लिए पैसे न देने पर ली पत्नी की जान

आरोपी पंचायत सचिव को रिश्वत के 20 हजार रुपयों के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आगे की कार्रवाई के तहत नामपल्ली स्थित एसीबी कोर्ट में पेश करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button