रिलायंस ने एआई यूनिट ‘रिलायंस इंटेलिजेंस’ की शुरुआत की
हैदराबाद, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए अपनी नई इकाई “रिलायंस इंटेलिजेंस” की शुरुआत की है, जिसमें गूगल और मेटा इसके रणनीतिक साझेदार बने हैं। इस पहल के तहत कंपनी चार प्रमुख मिशनों पर काम करेगी—जामनगर में गीगावॉट-स्तरीय एआई-रेडी डेटा सेंटर स्थापित करना, अग्रणी तकनीकी कंपनियों और ओपन सोर्स समुदायों के साथ गठबंधन बनाना, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और लघु उद्योगों में एआई सेवाओं को लागू करना तथा विश्व स्तरीय एआई प्रतिभाओं को भारत लाना।
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि एआई भारत के लिए असाधारण अवसर है और यह छोटे किराना स्टोर से लेकर बड़ी कंपनियों तक हर उद्योग को बदल देगा। इसके लिए गूगल और रिलायंस मिलकर विशेष जामनगर क्लाउड रीजन स्थापित कर रहे हैं। वहीं मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने घोषणा की कि रिलायंस के साथ साझेदारी के तहत मेटा के लामा ओपन सोर्स मॉडल्स को भारतीय व्यवसायों और सरकारी संस्थाओं के लिए एक सुरक्षित, उद्यम-तैयार एआई प्लेटफॉर्म में बदला जाएगा ताकि हर भारतीय को एआई तक पहुंच मिल सके।
यह भी पढ़ें… थ्रेड्स पर अब लंबे टेक्स्ट साझा करने की सुविधा का परीक्षण
इस अवसर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा कि जैसे जियो ने हर भारतीय तक डिजिटल सेवाएँ पहुँचाई, वैसे ही रिलायंस इंटेलिजेंस का लक्ष्य है हर भारतीय तक एआई पहुँचाना और देश को वैश्विक एआई क्रांति में अग्रणी बनाना।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



