महिला आरक्षण की राह में रेवंत ने रोड़े अटकाए : बंडी संजय

Ad

हैदराबाद, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की आलोचना करते हुए कहा कि पूर्व केसीआर सरकार ने जिस प्रकार झूठ व धोखे के बल पर तेलंगाना में शासन किया था, उसी राह पर चलते हुए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी शासन चला रहे हैं परंतु मुख्यमंत्री याद रखें कि झूठ की बुनियाद पर अधिक दिनों तक महल खड़ा नहीं रह पाएगा।

केंद्रीय मंत्री बंडी संजय ने कहा कि मुख्यमंत्री का केवल नाम बदला है, जनता के साथ छल किया जाना मात्र नहीं बदला है। उन्होंने पूर्व में मुख्यमंत्री के दिए बयान की याद दिलाते हुए कहा कि झूठ बोलकर धोखा देने वालों पर ही जनता भरोसा करती है, यह बयान सार्वजनिक तौर पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिया था और उसी झूठ की बुनियाद पर मुख्यमंत्री की कुर्सी भी हासिल की।

मंत्री ने कहा कि 100 दिनों के भीतर 6 गारंटियां पूरी करने का वादा मुख्यमंत्री ने किया था जिसमें हर महिला के खाते में प्रति माह 2,500 रुपये जमा करने, 18 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने, कल्याण लक्ष्मी योजना के तहत 1 तोला सोना देने जैसे कई वादे किए गए। सत्ता में आने के बाद सभी वादों को भुलाकर धोखा दे दिया गया। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि महिलाओं से जो भी वादे किए हैं, उन्हें तुरंत सरकार पूरा करे, वरना मूल्य चुकाना पड़ेगा।

Ad

यह भी पढ़ें… मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान पर BJP का हमला

रेवंत रेड्डी पर बिल रोकने में भूमिका निभाने का आरोप

केंद्रीय मंत्री बंडी संजय ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा में महिला आरक्षण बिल की राह में रोड़े अटकाकर पारित न होने देने में महत्वपूर्ण भूमिका मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने निभाई है, वहीं डिलिमिटेशन से दक्षिण को नुकसान होने संबंधी दुष्प्रचार करके दक्षिण में सांसदों व विधायकों की बढ़ रही सीटों का नुकसान करवा दिया है। उन्होंने कहा कि बिल को पारित होने से

रोकने में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टॉलिन के साथ कांग्रेस नीत इंडी गठबंधन ने दक्षिण को मिलने वाले सुनहरे अवसरों को छीन लिया है, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि तेलंगाना सहित देश की 70 करोड़ महिलाओं के साथ इंडी गठबंधन द्वारा किए गए अपमान को महिलाएँ कभी नहीं भूलेंगी। जल्द ही इसका करारा जवाब रेवंत व इंडी गठबंधन को मिलेगा। रेवंत रेड्डी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कड़े शब्दों का उपयोग किए जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री बंडी संजय ने कहा कि दरअसल ईमानदारी से सेवा करने वाले नेताओं पर कीचड़ उछालने की मुख्यमंत्री को आदत हो चुकी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस के धोखे को तेलंगाना के हर गांव में ले जाने हेतु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव के नेतृत्व में भाजपा जाने तैयार हो चुकी है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button