रेवंत रेड्डी ने दिया दिवंगत कांस्टेबलों के परिवारों को 1-1 करोड़ का चेक

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हाल ही में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाली आबकारी कांस्टेबल गाजुला सौम्या के परिवार को 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

सीएम ने निजामाबाद जिले डिचपल्ली मंडल के बर्दीपुर गांव में आयोजित जनसभा के मंच पर सौम्या के परिवार के सदस्यों को यह चेक प्रदान किया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने पिछले साल ड्यूटी के दौरान हमलावरों के हाथों जान गंवाने वाले पुलिस कांस्टेबल प्रमोद के परिवार को भी सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया। उसी सभा में, प्रमोद की पत्नी प्रणीता को यह चेक दिया गया।

यह भी पढ़ें… हेट स्पीच के खिलाफ बनेगा कानून : रेवंत रेड्डी

ल्यूकेमिया पीड़ित बच्चे के इलाज का आदेश

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने यह जानकर तुरंत प्रतिक्रिया दी कि हैदराबाद का दो साल का बच्चा फिनेहास एक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया से पीड़ित है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बच्चे के इलाज के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाएँ। सीएम के आदेशों के चलते अधिकारियों ने बच्चे के परिवार के सदस्यों के साथ-साथ बसवतारकम इंडो-अमेरिकन कैंसर अस्पताल के अधिकारियों से बात की और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इलाज के लिए एलओसी जारी किया जाएगा।  

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button