आरजीए का प्रतिभा विकास, शिक्षक सम्मान समारोह एवं यूथ कॉन्क्लेव 7 जून को

हैदराबाद, राजस्थानी स्नातक संघ द्वारा राजस्थानी स्नातक संघ प्रतिभा विकास, सिक्षक सम्मान समारोह एवं आरजीए यूथ कॉन्क्लेव का आयोजन रविवार, 7 जून को किया जाएगा।

मंत्री अजय अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरजीए द्वारा गत कई वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, समाज बंधुओं का सम्मान किया जाता है। इसी तरह प्रति वर्ष वरिष्ठ राजस्थानी शिक्षकों का सम्मान भी किया जाता है। 7 जून को प्रतिभा विकास एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। साथ ही आरजीए युवा साथी द्वारा यूथ कॉन्क्लेव का भी आयोजन होगा। इसके अंतर्गत वाद विवाद, सामूहिक चर्चा, संगीत, स्टैंड अप कॉमेडी, गायन, व्यक्ति विकास आदि विधाओं के ज्ञाता युवा कलाकारों को आमंत्रित कर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर आयोजन के लिए स्थल चुनाव करने करने हेतु आरजीए अध्यक्ष मनोज गोयल, मंत्री अजय कुमार अग्रवाल, प्रतिभा विकास समिति के संयोजक जितेन्द्र विजयवर्गीय, आरजीए युवा साथी नारायण तोष्णीवाल, अनिरुद्ध लाहोटी ने नगर के विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया। प्रतिभा विकास एवं शिक्षक सम्मान समारोह के संयोजक जितेन्द्र विजयवर्गीय ने बताया के इस वर्ष कुछ अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा बंधुओं को सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… सुखी रहने के लिए नाता प्रभु से जोड़ो : पवन कुमार मालोदिया

राजस्थानी स्नातक संघ के अध्यक्ष मनोज गोयल ने बताया आरजीए युवा साथियों द्वारा आयोजित यह प्रथम और नवीन कार्यक्रम है। आरजीए युवा साथी अनिरुद्ध लाहोटी और नारायण ने बताया कि उनके लिए यह नया अनुभव रहेगा। इस कार्यक्रम के लिए वह अति उत्साहित हैं। कार्यक्रम के आयोजन हेतु उन पर विश्वास करने के लिए संस्था का वह आभार व्यक्त करते हैं। मंत्री अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह संस्था से युवाओं को जोड़ने वाला कार्यक्रम रहेगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button