ऋषभ शेट्टी का धमाका 7वें द‍िन नया रिकॉर्ड-‘कांतारा चैप्‍टर 1

मुंबई, कांतारा चैप्‍टर 1′ ने रिलीज के 7वें दिन बॉक्‍स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाया है। यह हिंदी वर्जन में जहां 100 करोड़ के पार पहुंच गई है, वहीं देश में 300 करोड़ और वर्ल्‍डवाइड 450 करोड़ से अध‍िक की कमाई कर चुकी है।

दैव कोला अनुष्‍ठान और कदंब वंश की प्राचीन जड़ों को खंगालती ‘कांतारा चैप्‍टर 1’ बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हो चुकी है। महज सात दिनों में ऋषभ शेट्टी की इस फिल्‍म ने देश में अपने बजट से 152.8% अध‍िक की कमाई कर ली है। इतना ही नहीं, 7वें दिन बुधवार को इसने कमाई का एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है। यह 2025 में हिंदी वर्जन से 100+ करोड़ की कमाई करने वाली पहली साउथ इंडियन फिल्‍म बन चुकी है। इतना ही नहीं, भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर बुधवार को इसने 300 करोड़ क्‍लब में धमाकेदार एंट्री की है, जबकि वर्ल्‍डवाइड 450 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। गुरुवार को यह फिल्‍म अपनी मूल भाषा कन्‍नड़ में भी 100 करोड़ से अध‍िक की कमाई कर लेगी। उम्‍मीद जगने लगी है कि ‘कांतारा चैप्‍टर 1’ इस साल वर्ल्‍डवाइड 1000 करोड़ क्‍लब में एंट्री करने वाली पहली फिल्‍म भी बन जाएगी।

हालांकि, राइटर-डायरेक्‍टर और एक्‍टर की ‘कांतारा चैप्‍टर 1’ को सातवें दिन झटका भी लगा है। बुधवार को फिल्‍म की कमाई में -27.01% की कमी आई है, लेकिन बावजूद इसके यह मजबूत स्‍थ‍िति में है। सिनेमाघरों में इस वक्‍त ऐसी कोई फिल्‍म नहीं है, इस पीरियड माइथोलॉजिकल एक्‍शन ड्रामा को टक्‍कर दे सके। खास बात यह है कि इस शुक्रवार को कोई बड़ी रिलीज नहीं है। ऐसे में 125 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्‍म के लिए बंपर कमाई करने का पूरा मौका है।

कांतारा चैप्‍टर 1′ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

‘कांतारा चैप्‍टर 1’ ने सभी पांच भाषाओं को मिलाकर, बुधवार को 25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इसमें से सबसे अध‍िक 9 करोड़ रुपये की कमाई मूल भाषा कन्‍नड़ से, 8.5 करोड़ का बिजनस हिंदी में, तेलुगू से 3.5 करोड़, तमिल से 2.15 करोड़ और मलयालम से 1.85 करोड़ की कमाई हुई है। एक दिन पहले मंगलवार को इस फिल्‍म ने 34.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। बहरहाल, 7 दिनों में ‘कांतारा चैप्‍टर 1’ ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 316.00 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर ली है, जो इसके बजट से 152.8% अध‍िक है।

  • पहला दिन, गुरुवार: ₹61.85 करोड़
  • दूसरा दिन, शुक्रवार: ₹45.40 करोड़
  • तीसरा दिन, शनिवार: ₹55.00 करोड़
  • चौथा दिन, रविवार: ₹63.00 करोड़
  • पांचवां दिन, सोमवार: ₹31.50 करोड़
  • छठा दिन, मंगलवार: ₹34.25 करोड़
  • सातवां दिन, बुधवार: ₹25.00 करोड़

कांतारा चैप्‍टर 1′ वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

साल 2025 में अभी तक किसी भी भारतीय फिल्‍म ने वर्ल्‍डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया है। इस साल की आख‍िरी उम्‍मीद है। जिस रफ्तार से यह कमाई कर रही है, सपना सच होता दिख रहा है। सात दिनों में ऋषभ शेट्टी की इस फिल्‍म ने विदेशों में 72.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है, जबकि देश में 377.50 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है। इस तरह देश और विदेश मिलाकर, ‘कांतारा चैप्‍टर 1’ ने सात दिनों में ही वर्ल्‍डवाइड 450 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

  • 7 दिनों में देश में ग्रॉस कमाई: ₹377.50 करोड़
  • 7 दिनों में विदेशों में ग्रॉस कमाई: ₹73.50 करोड़
  • 7 दिनों में वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन: ₹450.00 करोड़

कांतारा चैप्‍टर 1′ ने हिंदी वर्जन में बनाया रिकॉर्ड

ऋषभ शेट्टी की फिल्‍म ने सातवें दिन हिंदी वर्जन में रिकॉर्ड बनाया है। यह इस साल की पहली साउथ इंडियन फिल्‍म है, जिसने हिंदी बाजार में 100 करोड़ की कमाई को पार किया है। सात दिनों में अपनी 316 करोड़ रुपये की कुल कमाई में से, ‘कांतारा चैप्‍टर 1’ ने अकेले हिंदी से 102.00 करोड़ का कारोबार किया है। जबकि मूल भाषा कन्‍नड़ में 98.85 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। इसी तरह, तेलुगू वर्जन से 60.90 करोड़, तमिल बाजार से 29.40 करोड़ और मलयालम से 24.85 करोड़ रुपये का बिजनस हुआ है।(भाषा) 

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button