रोल्स-रॉयस के सीईओ ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

नयी दिल्ली, आलीशान कार बनाने वाली रोल्स-रॉयस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तूफन एर्गिनबिल्जिक ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और विकसित भारत का हिस्सा बनने के लिए देश में अपनी गतिविधियों को बढ़ाने की योजना साझा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज रोल्स-रॉयस के सीईओ तूफन एर्गिनबिल्जिक से मुलाकात शानदार रही।” उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत में अपनी गतिविधियों को बढ़ाने और हमारे नवोन्मेषी एवं गतिशील युवाओं के साथ साझेदारी करने के लिए रोल्स-रॉयस के उत्साह का स्वागत करते हैं।’’ वह एर्गिनबिल्जिक के साथ मुलाकात पर रोल्स-रॉयस के एक पोस्ट का जवाब दे रहे थे।

रोल्स-रॉयस विकसित भारत का हिस्सा बनने के लिए आगे बढ़ रही

ब्रिटेन की विनिर्माण कंपनी ने पोस्ट में कहा, ‘‘हमारे सीईओ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और चर्चा की कि कैसे रोल्स-रॉयस विकसित भारत का हिस्सा बनने के लिए आगे बढ़ रही है, जिसमें अपने विनिर्माण केंद्र को विश्व स्तर पर सबसे बड़ा बनाने, जटिल विनिर्माण का सह-निर्माण और इंजीनियरिंग दक्षता का विकास करना शामिल है।’’ (भाषा)

यह भी पढ़ेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक शानदार व्यक्ति और मेरे अच्छे मित्र हैं: ट्रंप

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button