सिकंदराबाद संघ की मीटिंग में विभिन्न मुद्दों पर की गयी चर्चा
हैदराबाद, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, सिकंदराबाद की कार्यकारिणी मीटिंग आज गौतमचंद गुगलिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सर्वप्रथम मंगलाचरण से मीटिंग प्रारंभ हुई। अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को समय-समय पर उपस्थिति व सुझावों के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। ज्योत्सनाश्रीजी म.सा. के देवलोकगमन पर दो-दो लोगस्स जाप से श्रद्धांजलि दी गई। महामंत्री सुरेन्द्र कटारिया ने गत मीटिंग की कार्यवाही पढ़कर सुनाई, जिसे विचार-विमर्श करके पारित किया गया।
वर्ष 2026 के चातुर्मास की विनती सिकंदराबाद संघ के 20 सदस्यों ने संघपति संपतराज कोठारी के नेतृव में बदनापुर, जालना में विराजित गौरवमुनिजी म.सा. आदि ठाणा-4 एवं साध्वी प्रतिभाजी म.सा. से की। पूज्यश्री ने काल, भाव, आगर सहित सूखे समाधे चातुर्मास सिकंदराबाद संघ के अंतर्गत करने की घोषणा की।
यह भी पढ़ें… हिन्दुओं के साथ सौतेला व्यवहार, राजा सिंह ने किया कट्टा मैसम्मा मंदिर का दौरा
युवाचार्य चातुर्मास के सहधर्मी फंड की राशि फिक्स्ड डिपॉजिट में
अवसर पर बताया गया कि युवाचार्य के चातुर्मास में घोषित सहधर्मी विकास व व्यावच्च फंड में प्राप्त राशि बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट की गई। कोषाध्यक्ष विजयराज डूंगरवाल ने वर्ष 2024-2025 का ऑडिटेड हिसाब एवं 1 अप्रैल से 13 जनवरी तक का लेखा-जोखा पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। महिला स्थानक के बचे हुए काम को पूर्ण करने के लिए सुशील बोहरा का आभार व्यक्त किया गया।
2026-2028 के लिए नई कार्यकारणी के गठन हेतु आगामी 5 अप्रैल को चुनाव आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
अवसर पर संघपति संपतराज कोठारी, निवर्तमान अध्यक्ष अशोक शेरमल बोहरा, अध्यक्ष गौतमचंद गुगलिया, कार्याध्यक्ष शांतिलाल बोहरा, स्वागत अध्यक्ष कांतिलाल लोढ़ा, सलाहकार नवरतनमल बोहरा, उपाध्यक्ष इंदरचंद बांठिया, सोहनलाल मखाना, महामंत्री सुरेन्द्र कटारिया, कोषाध्यक्ष विजयराज डूंगरवाल, मंत्री सुशील बोहरा, श्रेणिक ड़ाफरिया, अरुण सांखला, कार्यकारणी सदस्य प्रकाशचंद डंक, राजेंद्र डूंगरवाल, ताराचंद अलिजार, गौतमचंद गोलेछा, घेवर कोठारी, अजीत तातेड़, श्रेयांस तालेड़ा, नवरतन मखाना, हितेश चाणोदिया, अभिषेक अलिजार और अशोक गांधी उपस्थित थे। महामंत्री सुरेन्द्र कटारिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



