सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी

मुंबई, स्थानीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 144 अंक मजबूत बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 34 अंक के लाभ में रहा। मुख्य रूप से लॉर्सन एंड टुब्रो के शेयर में भारी लिवाली से बाजार में तेजी आई।

स शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 143.91 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,481.86 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 281.01 अंक तक चढ़ गया था।

पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 33.95 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,855.05 अंक पर बंद हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिकी व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूँजी निकासी ने बाजार की तेजी पर अंकुश लगाया।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में, लार्सन एंड टुब्रो में 4.87 प्रतिशत की तेजी आई। इसका कारण बुनियादी ढाँचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी के शुद्ध लाभ में अच्छी वृद्धि है।(भाषा)

यह भी पढ़ें… आईटी शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 345 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button