शर्मिला ने लगाया हरियाणा विधानसभा चुनावों में 25 लाख फर्जी वोट का आरोप
विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि हरियाणा विधानसभा चुनावों में “25 लाख फर्जी वोट” डाले गए, जिसके जरिए सत्ता पर कब्ज़ा किया गया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने यह “बड़ा घोटाला” उजागर किया है, जो भारतीय लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।
कांग्रेस का आरोप: “25 लाख फर्जी वोट, परिणाम पलट दिया गया”
कांग्रेस का कहना है कि अगर ये फर्जी वोट हटाए जाएं, तो हरियाणा में असली जीत कांग्रेस की होती।
राहुल गांधी के मुताबिक —
- हर 8 में से 1 वोट फर्जी पाया गया
- भाजपा सिर्फ 1.18 लाख वोट के मामूली अंतर से जीती
- एग्ज़िट पोल भी कांग्रेस की जीत दिखा रहे थे
“वोट चोर, हूड चोर” अभियान -17.65 लाख हस्ताक्षर जुटाए
कांग्रेस ने देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाया है, जिसके तहत आंध्र प्रदेश के 175 विधानसभा क्षेत्रों से 17.65 लाख लोगों के हस्ताक्षर जुटाए गए। ये हस्ताक्षर राष्ट्रपति और चुनाव आयोग को भेजकर फर्जी वोटिंग की जांच और कार्रवाई की मांग की जाएगी।
शर्मिला का सीधा हमला: “ECI भाजपा की कठपुतली बन चुका है”
वाईएस शर्मिला ने आरोप लगाया कि भारतीय चुनाव आयोग तकनीकी छेड़छाड़ के जरिए वोट जोड़ने–घटाने में भाजपा की मदद कर रहा है।“भारत का लोकतंत्र खतरे में है। एक वोट गरीब का हो या अमीर का, बराबर होता है। लेकिन भाजपा ने उसे भी सौदेबाज़ी का सामान बना दिया है।” — वाईएस शर्मिला रेड्डी उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार वोटर लिस्ट, CCTV फुटेज और डिजिटल डाटा की मांग कर रही है, लेकिन चुनाव आयोग जवाब देने से बच रहा है।
“लोकतंत्र बचाने की लड़ाई राहुल गांधी ने संभाली”
शर्मिला ने कहा कि कांग्रेस अब “लोकतंत्र बचाओ संघर्ष” के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेगी। “कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है। जो आवाज़ दबाने की कोशिश करेगा, हम उसके खिलाफ खड़े होंगे। भारत का संविधान बचाना हमारी जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़े–चंद्रबाबू कल से दिल्ली के तीन दिवसीय दौरे पर
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



