शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी, लुकआउट नोटिस जारी

मुंबई, पुलिस ने बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के एक मामले में लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। इस सेलिब्रिटी जोड़े पर अपनी बंद हो चुकी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड की निवेश डील से जुड़े एक मामले में एक कारोबारी से लगभग 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

कारोबारी दीपक कोठारी ने आरोप लगाया था कि 2015 से 2023 के बीच दंपत्ति ने कारोबार बढ़ाने के नाम पर उनसे 60 करोड़ रुपए लिए, लेकिन उसे निजी खर्चों पर खर्च कर दिया। दंपत्ति ने कथित तौर पर यह पैसा कर्ज के रूप में ली थी, लेकिन बाद में टैक्स बचत का हवाला देते हुए इसे निवेश के रूप में दिखाया।

कोठारी के अनुसार, उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उनकी पूरा पैसा निश्चित समय के भीतर 12% सालाना ब्याज के साथ वापस कर दिया जाएगा और शिल्पा शेट्टी ने अप्रैल 2016 में उन्हें लिखित में व्यक्तिगत गारंटी दी थी। लेकिन कुछ ही महीनों के भीतर, शिल्पा ने फर्म के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। बिजनेसमैन ने दावा किया कि उन्हें बाद में पता चला कि कंपनी के खिलाफ 1.28 करोड़ रुपए का दिवालियेपन का मामला भी चल रहा है, जिसके बारे में उन्हें पहले जानकारी नहीं दी गई थी।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने आरोपों से किया इनकार

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी उस समय होम शॉपिंग और ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर थे। शिकायत के अनुसार, आर्या के जरिए उन्होंने ₹75 करोड़ का ऋण मांगा था, लेकिन हाई टैक्स से बचने के लिए उन्होंने कथित तौर पर इसे निवेश के रूप में दिखाया। हालांकि, शेट्टी और कुंद्रा की पैरवी करने वाले एक वकील ने आरोपों से इनकार किया।

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील प्रशांत पाटिल ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, “सभी आरोप झूठे हैं। इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने तर्क दिया, “हमें अभी तक FIR की कॉपी नहीं मिली है। जब हमें कॉपी मिलेगी, तो हमें आरोपों की सही जानकारी मिल जाएगी।(भाषा) 

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button