श्री जैन सेवा संघ महिला विभाग ने की बोर्ड मीटिंग
हैदराबाद, श्री जैन सेवा संघ महिला विभाग की बोर्ड मीटिंग लूणिया इस्टेट में आयोजित की गयी। संस्था अध्यक्ष सीमा शील कुमार जैन एवं मंत्री रेमा जैन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंगलाचरण से मीटिंग आरंभ हुई। तत्पश्चात विश्व शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। अध्यक्ष द्वारा सभी का स्वागत कर 2 वर्ष के कार्यकारिणी सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उत्सव मेला, भांडक तीर्थ यात्रा, नारी सशक्तिकरण आदि नए कार्य श्री जैन सेवा संघ महिला विभाग द्वारा संचालित किए गए। इसकी जानकारी एवं बधाई दी गयी।
अवसर पर परामर्श सलाहकार अरुणा शाह, सुशीला संचेती व जैन रत्न मीना मुथा ने अध्यक्ष सीमा शील कुमार जैन का शॉल व माला से सम्मान किया। मंत्री ने फरवरी, मार्च, अप्रैल माह में आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी के साथ वार्षिक मिनट्स पढ़े। कोषाध्यक्ष शर्मिला पांड्या ने दो वर्ष का आय-व्यय के ब्यौरे के साथ डोनर की विस्तृत जानकारी दी।
यह भी पढ़ें… मारवाड़ी युवा संगठन का ‘अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम
आश्रम व ट्रस्ट सहयोग की जानकारी और आभार व्यक्त
आश्रम संयोजिका जैन रत्न मीना मुथा द्वारा दो वर्ष के आश्रम सदस्यों की जानकारी दी गई। उन्होंने भगवान महावीर मेडिकल ट्रस्ट की ओर से सहायता पर देवेन्द्र कीमती, निर्मल सिंघवी एवं ट्रस्ट मंडल को धन्यवाद दिया। पूजा विभाग संयोजिका अरुणा शाह द्वारा विभाग की जानकारी के साथ आय-व्यय का ब्यौरा दिया गया। प्रॉजेक्ट संयोजिका अल्का चौधरी ने प्रॉजेक्ट व दानदाताओं की जानकारी दी। महिला विभाग की मीडिया संयोजिका प्रीति सावला द्वारा ऑनलाइन रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। दो वर्ष में 140 महिलाओं ने विभाग की आजीवन सदस्यता ली।
विज्ञप्ति में बताया गया कि महिला विभाग की वार्षिक साधारण सभा आगामी 26 जून को श्री जैन सेवा संघ भवन, रामकोट में दोपहर 3 बजे से आयोजित की जाएगी। मीटिंग में परामर्शदाता सुशीला संचेती, परामर्शदाता एवं पूजा विभाग संयोजिका अरुणा शाह, चेयरपर्सन जैन रत्न मीना मुथा, अध्यक्ष सीमा शील कुमार जैन, उपाध्यक्ष कल्पना सुराणा, मंत्री रेमा जैन, कोषाध्यक्ष शर्मिला पांड्या, सह मंत्री सविता राय सोनी, सहकोषाध्यक्ष प्रतिभा बाकलीवाल, परियोजना एवं फिजियोथैरेपी संयोजिका अल्का चौधरी, सह संयोजिका सुमित्रा सेठ, पूजा विभाग सह संयोजिका हंसा सावड़िया, सीमा सिंघी की उपस्थिति रही।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



