हैदराबाद : हिरासत में बंगाली अभिनेत्री से बदसलूकी करने वाला
हैदराबाद, चारमीनार घूमने के लिए बंगाली अभिनेत्री प्रत्यूषा पॉल के साथ बदसलूकी करने के मामले में आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया और उसे अदालती आदेश के चलते 7 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।
चारमीनार पुलिस इंस्पेक्टर टी. रामबाबू ने बताया कि टोलीचौकी निवासी आरोपी अब्दुल वाजिद (40) ने गत 2 अप्रैल को चारमीनार घूमने आए प्रत्यूषा के साथ बदसलूकी करते हुए लैंगिक छेड़छाड़ की। प्राप्त शिकायत के आधार पर चारमीनार पुलिस ने बीएनएस की धारा 292 और हैदराबाद सिटी पुलिस एक्ट की धारा 70(बी), 70(सी) के तहत मामले दर्ज़ किए।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : दहेज प्रताड़ना के चलते लगा ली फाँसी
चारमीनार के पास लगे सीसी टीवी वीडियो फुटेज के आधार पर जाँच-पड़ताल करने के बाद आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ़्तार कर लिया गया। आज उसे नामपल्ली स्थित अपराध न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ न्यायाधीश एम. भास्कर ने मामले की सुनवाई कर आरोपी को 7 दिन जेल की सज़ा सुनाई।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



