श्री श्याम बाबा का 16वाँ वार्षिक फाल्गुनी उत्सव धूमधाम से मना
हैदराबाद, सांवरिया भक्त मंडल भाग्यनगर द्वारा श्री श्याम बाबा का 16वाँ फाल्गुनी वार्षिक उत्सव शमशाबाद स्थित बालाजी कन्वेंशन में धूमधाम से श्रीरामचरण महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत बाबा का अत्यंत भव्य एवं अलौकिक दरबार सजाया गया जिसकी छटा ने भक्तों का मन मोह लिया। भक्तों ने कतारबद्ध होकर सपरिवार श्याम बाबा, छप्पन भोग के दर्शन का लाभ लिया।





















अवसर पर नगर के राजू मुरारी दाहिमा, प्रतीक दाहिमा, शुभम एवं रूपम ने अपनी मधुरवाणी में भजनों की धाराप्रवाह गंगा बहाते हुए भक्तों को भजनों से आनंदित कर दिया। भक्तों ने झूमते गाते हुए भजन गायकों का मनोबल बढ़ाया। राजस्थानी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत चंग धमाल के साथ-साथ फूलों की होली का बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने आनंद लिया।
अवसर पर अतिथि मेघारानी अग्रवाल, महेश बैंक के वाइस चेयरमैन गोविन्द राठी, श्री श्याम परिवार के संस्थापक कैलाशचंद डाकोतिया कल्लू भाई, समाजसेवी नरेन्द्र कुमार गोयल, श्याम दीवाने चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अरुण डाकोतिया, समाजसेवी किशोर गुप्ता, महेश बैंक के पूर्व चेयरमैन रमेश कुमार बंग, श्री श्याम कथा वाचक पवन गुरु, बालाजी सेवा समिति के चेयरमैन कमल किशोर जाजू, मधुसूदन डोबा व अन्य गणमान्यों का स्वागत मंडल द्वारा भव्यता से किया गया।
यह भी पढ़ें… करमनघाट में मांगल्या शॉपिंग मॉल की 28वीं शाखा का उद्घाटन
कार्यक्रम में मंडल के सदस्य गोपीचंद तरुण कुमार भरतीया, शशिनारायण संघी, राहुल अग्रवाल, सुरेन्द्र पित्ती, संजीव अग्रवाल, मोहित कौशिक, रितेश संघी, दीपल पबारी, सत्यनारायण पित्ती, दिनेश पंसारी, हुकमीचंद जाजू, राजकुमार अग्रवाल, मदनलाल अग्रवाल, कार्तिक अर्जुन अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुनील परवाल, रमेश मोदानी, सत्यम अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, दिलीप हरजानी, राजेश गुप्ता, संजय अग्रवाल, विकास खंडेलवाल, सतीश अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, सुरेश बंसल, राजेन्द्र अग्रवाल, श्यामसुन्दर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, शैलेश पराशर, दीपक जैन, अविनाश गुप्ता, बजरंग कच्छवा, अमरनाथ गुप्ता, सुरेश मिश्रा, हर्ष अग्रवाल, किशोर मेहता व अन्य ने सहयोग प्रदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



