श्री विप्र सेवा संघ ने राघव रत्ना टॉवर्स में 2026 कैलेंडर का किया विमोचन
हैदराबाद, हैदराबाद सिकंदराबाद के गौड़ ब्राह्मण समाज के सशक्त संगठन श्री विप्र सेवा संघ ट्रस्ट के नववर्ष 2026 के कैलेंडर का राघव रत्ना टॉवर्स अग्रवाल समाज मीटिंग हॉल में विमोचन किया गया। यहां संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी हरिदास शर्मा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कैलेण्डर का विमोचन प्रमुख समाजसेवी चेन्नई निवासी खेमराज गौड़ द्वारा किया गया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी समाज को संगठित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम संस्था के चेयरमैन एम डी शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य अरविन्द शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के नवयुवकों को आगे लाकर उनसे आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर प्रतिस्पर्धा में नए आयाम पर समाज को स्थापित करें एवं रोजगार के उत्तम अवसर प्रदान करें। समाज के नवयुवक, महिलाएँ इस मुहिम में स्वयं आगे आएं एवं अन्यों को प्रेरित कर इस मुहिम को आगे बढ़ाएं। अवसर पर अनिल गौड़, कैलाशचंद्र शर्मा, आर पी शर्मा, आनंद शर्मा, सुरेश लाटा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
यह भी पढ़ें… समाज भूषण अलंकरण से नवाजे जाने पर बिजय मानधनी का अभिनंदन
मंच पर कैलेंडर विमोचनकर्ता खेमराज गौड़, चेयरमैन एम डी शर्मा, मैनेजिंग ट्रस्टी हरिदास शर्मा एवं ऑथराइज्ड ट्रस्टी चेतन शर्मा, महावीर प्रसाद पालीवाल, राजेश शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, राधेश्याम गौड़, कैलाशचंद शर्मा, पं. सन्जू महाराज, सत्यनारायण लाटा, आनंद शर्मा, अनिल गौड़, एडवोकेट ओम प्रकाश शर्मा, गुलाब चंद शर्मा, कमलकिशोर शर्मा, मालीराम शर्मा, एडवोकेट गिरिजाशंकर शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राजगोपाल शर्मा, संजय खेड़वाल, तुलसीराम शर्मा, भवानी शंकर शर्मा, अमित इन्दोरिया, सरिता शर्मा, सुशीला शर्मा, स्वाति शर्मा, श्वेता शर्मा, बरखा शर्मा, विपिन शर्मा, महेश तिवाड़ी, गौतम शर्मा, अशोक तिवाड़ी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मैनेजिंग ट्रस्टी हरिदास शर्मा द्वारा किया गया। मोहनलाल शर्मा के आभार के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



