कोटक बैंक ने तनाव प्रबंधन पर किया विशेष सत्र का आयोजन
हैदराबाद, कोटक बैंक, हिमायतनगर शाखा द्वारा तनाव प्रबंधन एवं माइंडफुलनेस पर विशेष सत्र का आयोजन डॉ. राजश्री सोनी एवं शीला तापड़िया के सान्निध्य में किया गया। सत्र में प्रख्यात आयुर्वेद विशेषज्ञ एवं माइंडफुलनेस प्रशिक्षक डॉ. राजश्री सोनी ने तनाव के वास्तविक कारणों, उसके मन व शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव तथा उससे मुक्त रहने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि तनाव बाहरी परिस्थितियों से नहीं, बल्कि हमारे विचारों से उत्पन्न होता है। सही सोच, श्वास-प्रश्वास व ध्यान अभ्यास के माध्यम से इसे प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है।

डॉ. राजश्री सोनी ने आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से मन, प्राण और स्वास्थ्य के आपसी संबंध को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने श्वास आधारित ध्यान अभ्यास भी करवाया। कार्यक्रम का आयोजन कोटक बैंक हिमायतनगर शाखा के ब्रांच मैनेजर प्रदीप एवं ऑपरेशनल मैनेजर वर्जीनिया के मार्गदर्शन में किया गया। सत्र में बैंक के कार्यरत कर्मचारियों के साथ ग्राहकों ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें… ग्लोबल बुक ऑफ एक्सीलेंस की ओर से ब्रह्मानंदम का सम्मान
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



