शुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी को एक नहीं बल्कि दो बार हराने वाले दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने और ममता बनर्जी को उनके गढ़ भवानीपुर में हराने के बाद, सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्य के राज्यपाल आरएन रवि ने उन्हें शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित थे।ध्यान देने वाली बात यह है कि अधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर हुआ।

शभुेंदु अधिकारी ने किया पीएम मोदी का स्वागत

इससे पहले सुबह शुभेंदु अधिकारी ने एक्स पर पोस्ट किया, “पश्चिम बंगाल के लिए सचमुच एक ऐतिहासिक सुबह है। दूरदर्शी नेता माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ‘सिटी ऑफ़ जॉय’ में स्वागत करना अत्यंत गौरव और खुशी का क्षण है। आज, स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनकर हम अपने संस्थापकों के सपनों को साकार कर रहे हैं। आज दशकों के कुशासन का अंत और विकास, शांति और समृद्धि के ‘दोहरे इंजन’ युग का आरंभ है।”

आगे लिखा, “स्वागत है, प्रधानमंत्री जी।” गौरतलब है कि शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में विधायक दल का नेता नामित किए जाने के कुछ घंटों बाद, अधिकारी ने राज्यपाल आरएन रवि से मुलाकात कर पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और पार्टी नेतृत्व के विश्वास से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने आगे लिखा, “स्वागत है, प्रधानमंत्री जी।” गौरतलब है कि शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में विधायक दल का नेता नामित किए जाने के कुछ घंटों बाद, अधिकारी ने राज्यपाल आरएन रवि से मुलाकात कर पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और पार्टी नेतृत्व के विश्वास से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। (भाषा) 

यह भी पढ़ेऑपरेशन सिंदूर में पुलिस और सुरक्षा बलों का साझा ऑपरेशन: बीएसएफ

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button