सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी श्वेता तिवारी
सिद्धार्थ मल्होत्रा को एक फिल्म मिली है जिसमें उनके साथ तमन्ना भाटिया भी होंगी। यह फिल्म एक माइथोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसका नाम है वीवन। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का काम रुक गया था लेकिन पिप्ट में कुछ बदलाव के साथ काम फिर से शुरू कर दिया गया है। हालांकि लीड ऐक्टर्स के साथ फिल्म में कुछ और लोगों की एंट्री भी हो गई हैं।
जून में पहले शेड्यूल के दौरान फिल्म का काम रुक गया था। हालांकि, अब पिप्ट में कुछ बदलाव के साथ सभी चीजों को सुलझा लिया गया है। फिल्म की क्रिएटिव टीम एक बार फिर उसी जगह से काम शुरू करने के लिए तैयार हैं। जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू करने की खबरें आ रही हैं। वहीं, नई रिलीज के साथ प्रोजेक्ट पटरी पर लौट चुका है। हालांकि, फिल्म में कुछ शानदार ऐक्टर्स को लिया गया है जो सिद्धार्थ के साथ नजर आएंगे।
पता चला है कि मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर और श्वेता तिवारी भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। सुनील ग्रोवर तो शाहरुख खान की फिल्म जवान में भी काम कर चुके हैं जिनकी कॉमिक टाइमिंग गजब की है। साथ ही फिल्म ने 1000 करोड़ का कारोबार भी किया था।
यह भी पढ़े : तमन्ना-डायना की ‘डू यू वाना पार्टनर’ 12 सितंबर से प्राइम पर
एक्टर और होस्टिंग के अलावा मनीष पॉल बेहतरीन ऐक्टर भी हैं जबकि, श्वेता तिवारी के फैन्स के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं है। वो आखिरी बार अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन में दिखी थीं। पिप्ट में बदलाव के बाद कुछ नए और इंटरेस्टिंग कैरेक्टर्स को फिल्म से जोड़ा गया है। इस साल यह फिल्म नहीं आएगी। इसे 15 मई, 2026 को रिलीज किया जाएगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



