चांदी का वायदा भाव 946 रुपये टूटकर 2,51,599 रुपये प्रति किलोग्राम
नयी दिल्ली, घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि निवेशकों ने मुनाफावसूली करते हुए अपने दांव घटाए। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आई इस गिरावट ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया है, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला।
प्रतिभागियों के अपने दांव घटाने से चांदी की वायदा कीमत मंगलवार को 946 रुपये की गिरावट के साथ 2,51,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध का भाव 946 रुपये या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,51,599 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।
यह भी पढ़े : रुपया शुरुआती कारोबार में 49 पैसे टूटकर 93.32 प्रति डॉलर पर बंद हुआ
इसमें 778 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों की बिकवाली से मुख्य रूप से चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ा। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.55 प्रतिशत टूटकर 79.29 डॉलर प्रति औंस रही। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






