नया आयकर अधिनियम सरल, 1.40 लाख करोड़ राजस्व अनुमान

हैदराबाद, देश को 2047 तक विकसित भारत के रूप में परिवर्तित करने के उद्देश्य से सरकार ने इस वर्ष से नया आयकर अधिनियम लागू किया है। आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि नया अधिनियम सरल भाषा में आम आदमी तक पहुँचेगा और इससे न केवल प्रक्रिया आसान और पारदर्शी होगी, बल्कि सामान्य करदाता को भी नियम आसानी से समझ में आ सकेंगे।

हैदराबाद में आयकर अधिनियम 2026 पर कार्यक्रम

नये कानून के अंतर्गत प्रक्रियाओं को समझाने के लिए आयकर विभाग ने एक विशेष पहल शुरू की है, जिसके अंतर्गत प्रारंभ नाम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। आज हैदराबाद में बंजारा हिल्स स्थित मेहदी मंजिल में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड(सीबीडीटी) के सदस्य संजय बहादुर और तेलंगाना और एपी के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त सुरेश बत्तिनी ने भाग लिया। उन्होंने प्रारंभ का उद्घाटन किया और इस अवसर पर टैक्स बार असोसिएशन तथा आईसीएआई एवं सर्वाधिक आयकर भुगतान करने वाले प्रमुख करदाताओं को सम्मानित किया गया।

250 अधिकारियों ने 1 लाख मानव घंटे किए काम

समारोह को संबोधित करते हुए सीबीडीटी सदस्य संजय बहादुर ने कहा कि नया आयकर कानून अब तक के सभी कानूनों को बहुत सरल भाषा में पेश किया गया है, ताकि वह सहजता से आम करदाता की समझ में आ सके। इससे राष्ट्र और राष्ट्र के करदाता दोनों को लाभ होगा। इसके बारे में जागरूकता के लिए आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। नये कानून से स्पष्ट है कि सरकार करदाता के साथ के साथ है।

हैदराबाद में आयकर अधिनियम 2026 पर कार्यक्रम

नये आयकर कानून की भाषा गढ़ने के लिए काफी मेहनत की गयी है। कई तरह की जटिलताओं एवं असमंजसताओं को दूर किया गया है। उन्होंने कहा कि आयकर अधिनियम को सरल बनाने के लिए  250 से अधिक अधिकारी 1 लाख से अधिक मानव घंटों तक मंथन किया है।

प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त सुरेश बत्तिनी ने कहा कि पूर्व के कानून में मौजूद धाराओं को लगभग आधा कर दिया गया है। यहां तक कि शब्दों के मामले में भी पाँच लाख शब्द घटकर 2.5 लाख रह गये हैं। उन्होंने बताया कि नया कानून 1 अप्रैल 2026 में लागू हो गया है।

अब इसमें वित्तीय वर्ष और आयकर वर्ष अलग अलग नहीं रहा है। अवसर पर टैक्स बार असोसिएशन तेलंगाना-एपी अध्यक्ष वेमुला चंद्रशेखर, सीए रामदेव भूतडा, अवधेश प्रसाद दाइमा, अमृत कुमार कोटा, आशीष जोशी, आईसीएआई की ओर से गिरधारीलाल तोष्णीवाल एवं अन्य ने सीबीडीटी सदस्य संजय बहादुर को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें… भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण में मनायी गयी अंबेडकर जयंती

वेतनभोगियों के लिए आसान होगा नया टैक्स सिस्टम

कार्यक्रम के बाद हैदराबाद के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त प्रभात कुमार गुप्ता एवं आयुक्त बी. बालाकृष्णा के साथ संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विभाग प्रारंभ पहल के तहत दोनों राज्य में बीस से अधिक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

कानून की समझ पैदा करने के लिए जहाँ आयकर साथी और आयकर सेतु जैसे ऐप भी बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि नया सरलीकृत कानून विशेष रूप से वेतनभोगियों कर रिटर्न दाखिल करने में अधिक सहयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि एकल कर वर्ष से भी बहुत सारी जटितलाएं दूर होंगी। इसके लिए डिजिटल सुविधाओं का भी विकास किया गया है। चैटबॉट जैसी सुविधा काफी लाभदायक होगी।

सुरेश बत्तिनी ने बताया कि पिछले वर्ष तेलंगाना से 1.06 लाख करोड़ तथा आंध्र प्रदेश से 17 हज़ार करोड़ सहित कुल 1.24 लाख करोड़ रुपये आयकर प्राप्त किया गया था, जबकि इस वर्ष 1.40 लाख करोड़ रुपये प्राप्त होने की संभावना है। दोनों राज्यों में 11 हज़ार करोड रुपये आयकर लंबित है।

तेलंगाना में लगभग 49 लाख और एपी में लगभग 10 लाख करदाता हैं। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि व्यवस्था में धीरे-धीरे नगद का आधिकारिक लेनदेन कम होगा तो बहुत सारी खामियाँ खुदबखुद दूर हो जाएँगी और भ्रष्टाचार भी कम होगा। 

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button