सिसोदिया परिवार ने आराधना भवन हेतु भेंट किया निवास
हैदराबाद, श्री राजस्थानी जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के तत्वावधान में आयोजित समारोह में भीकमचंद कस्तूरीबाई सिसोदिया हैदराबाद वालों के पुत्र प्रसन्नचंद धर्मपत्नी पुष्पबाई सिसोदिया ने कुलपाक आलेर स्थित अपना निवास स्थान आराधना भवन के लिए सहर्ष भेंट किया।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महामंत्री राजेंद्र मुथा ने बताया कि जैनाचार्य श्री अभयसेन सूरीजी म सा एवं भावरत्नाश्रीजी म सा आदि ठाणा की निश्रा में आयोजित समारोह में सिसोदिया परिवार की अनुमोदना करते हुए श्री संघ के उपाध्यक्ष सुभाष गुलेछा ने बताया कि भेंट किया गया निवास स्थान साधु साध्वीजी एवं उपाश्रय के लिए उपयोग होगा। संघ के अंतर्गत इसका संपूर्ण संचालन होगा तथा इसका नाम पुष्पाबाई प्रसन्नचंद सिसोदिया आराधना भवन रहेगा।
यह भी पढ़ें… श्री गायत्री संस्कृत वेद विद्यालय में प्रमाण-पत्र वितरित
कार्यक्रम श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय के समीप नूतन नवनिर्मित संघवी मातृश्री सुकन्याबाई मोतीलालजी खरगांधी जैन भवन धर्मशाला परिसर में संपन्न हुआ। अवसर पर त्रयनगर के वर्षीतप के आराधक एवं श्री संघ के अध्यक्ष योगेश गांधी, महामंत्री राजेंद्र मुथा, उपाध्यक्ष व मैनेजिंग ट्रस्टी सुभाष गुलेछा, विजयराज सोनी, आराधना भवन लाभार्थी पुष्पाबाई सिसोदिया, सुरेंद्र भंडारी, शोभा अलीजार, ज्योति बांटिया, अनिल मुथा आदि उपस्थित रहे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



