मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक की चपेट में आने से छह लोगों की मौत
मथुरा (उप्र), यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, मथुरा जिले के सुरीर थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना तब हुई जब नोएडा से कानपुर जा रही बस को बीच रास्ते में एक यात्री के शौचालय जाने के लिए रोका गया था, तभी एक कंटेनर ने बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस से उतरकर सड़क पर खड़े लोग मारे गए, जबकि बस और कंटेनर चालक मौके से फरार हो गए।
यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कंटेनर ट्रक के बस से टकरा जाने से छह लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मथुरा जिले के सुरीर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो बजकर 45 मिनट पर हुई। सुरीर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजय कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब नोएडा से कानपुर जा रही एक बस को बीच में एक यात्री के शौचालय जाने के कारण रोका गया था।
अजय कुमार ने बताया कि एक कंटेनर ने बस को बगल से टक्कर मार दी, जिससे बस से उतरकर सड़क पर खड़े छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि, बस और कंटेनर चालक भाग गए। मामले की जांच जारी है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



