स्मृति मंधाना बनेंगी इंदौर की बहू, बोले पलाश मुच्छल
इंदौर, भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना जल्द ही इंदौर की बहू बनेंगी, संगीत निर्देशक और फिल्म निर्माता पलाश मुच्छल ने कहा, जिससे स्टार बल्लेबाज के साथ उनके रिश्ते को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स लंबे समय से मुच्छल और मंधाना के रिश्ते को लेकर चर्चा कर रही हैं, जिन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में एक साथ देखा गया है। हालांकि दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।
शुक्रवार को राज्य प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम के दौरान इंदौर के रहने वाले मुच्छल से मंधाना के साथ उनके संबंध और उनसे जुड़ी यादों के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि वो जल्द ही इंदौर की बहू बनने वाली हैं, बस यही कहना है।
30 वर्षीय संगीत निर्देशक ने मजाक में कहा कि हेडलाइन दे दी है आपको। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना फिलहाल रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले आईसीसी महिला विश्व कप वनडे मैच के लिए इंदौर में हैं। मुच्छल ने कहा कि मेरी शुभकामनाएं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति (मंधाना) के साथ हैं। हम हमेशा चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम हर मैच जीते और देश का नाम रोशन करे।
यह भी पढ़े : लापता लेडीज़ बनी फ़िल्मफ़ेयर की शान
बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी बहन पलक मुच्छल के साथ संगीत देने वाले संगीतकार-फिल्म निर्माता फिलहाल अपनी निर्देशित फिल्म ‘राजू बाजेवाला’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ की अभिनेत्री अविका गोर और वेब सीरीज ‘पंचायत’ से प्रसिद्धि पाने वाले चंदन रॉय मुख्य भूमिकाओं में हैं। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



