दक्षिण मध्य रेलवे मुख्यालय में राजभाषा पर जोर, अधिकारियों को मिले पुरस्कार

हैदराबाद, दक्षिण मध्य रेलवे के मुख्यालय में मंगलवार को राजेश पी. खाड़े, मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक की अध्यक्षता में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्यालय के सभी विभागों व इसके अंतर्गत आनेवाले यूनिटों के राजभाषा संपर्क अधिकारी तथा राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी कार्य करनेवाले कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्य राजभाषा अधिकारी ने कहा कि संसदीय राजभाषा समिति द्वारा निकट भविष्य में महाप्रबंधक कार्यालय का निरीक्षण किया जा सकता है। इस वर्ष रेलवे मुख्यालय को रेल मंत्री राजभाषा शील्ड का प्रथम पुरस्कार प्राप्त होने पर उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई दी।

बैठक के आरंभ में वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी व प्र.का. के एम.के. नागराजू ने अध्यक्ष व सभी सदस्यों का स्वागत किया और बताया कि मुख्यालय के विभागों में राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी कार्य करनेवाले अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके कार्य की सराहना में पुरस्कृत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… राज विद्या केंद्र ने लगाया निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर

उप-महाप्रबंधक (राजभाषा) डॉ. श्याम सुंदर साहु ने राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी विभिन्न मदों पर विस्तार से चर्चा की और सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने विभागों में राजभाषा मदों का अनुपालन सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान मुख्यालय के विभिन्न विभागों में राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी कार्य करनेवाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button