खेल प्राधिकरण की समीक्षा बैठक संपन्न

Ad

हैदराबाद, तेलंगाना खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित तेलंगाना के विभिन्न ज़िलों एवं हैदराबाद में वर्तमान स्पोर्ट्स स्कूल तथा स्पोर्ट्स अकादमियों की समीक्षा बैठक एल.बी. स्टेडियम स्थित प्राधिकारण के कार्यालय में आयोजित की गई। खेल मंत्री वाकिटी श्रीनिवास ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न स्तर पर सुधार लाने का जोर दिया।

बैठक के दौरान खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता, ज़िला स्तरीय प्रतिभावान खिलाड़ियों को मेरिट पद्धति पर स्पोर्ट्स स्कूल में दाखिला देना, हकीमपेट, करीमनगर व आदिलाबाद स्पोर्ट्स स्कूल के आधुनिकीकरण, स्पोर्ट्स अकादमियों को और आधुनिक बनाने

Ad

यह भी पढ़े: भारतीय तीरंदाजी संघ : पहली तीरंदाजी लीग की घोषणा

आधारभूत संरचना के मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द निपटाने, सीसी टीवी कैमरे लगाना, सरकार और खेल विभाग की प्रतिष्ठा व पहचान को बनाए रखने के लिए सुधार लाना और कई ऐसी चीजों पर जोर दिया गया। अवसर पर तेलंगाना खेल प्राधिकरण के चेयरमैन के. शिवसेना रेड्डी, ओएसडी स्पोर्ट्स स्कूल, हकीमपेट की टी. ममता एवं अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button