एसएससी में एसएसजीएम हाई स्कूल का शत-प्रतिशत प्रदर्शन
हैदराबाद, चेलापुरा स्थित एसएसजीएम हाई स्कूल ने एसएससी (10वीं) की परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के 10वीं के सभी 18 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संगीता दयाल ने विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसएससी परीक्षा में सर्वाधिक अंक (जीपीए 93.6) प्राप्त करने वाले विद्यार्थी सुशील बिरादर को सम्मानित किया। प्रिंसिपल ने अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
यह भी पढ़ें… कोंडा सुरेखा ने जू पार्क में किया नई सुविधाओं का उद्घाटन
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी। एसएससी परीक्षा में आकाश तमासंगे, के.एस. आदित्य, सुमन कोले, रुद्रा चिकी, एम. वेदिका, एम.वी. श्रीराम, प्रतीक अग्रवाल, अंशिका त्रिपाठी, रामगोपाल रेड्डी, मीर एमडी तसीन, इंद्रजीत चक्रवर्ती, उमेश, यथार्थ शर्मा, श्रीजनी, विट्ठल कोली, अभिषेक लोने एवं तेजा यादव उत्तीर्ण हुए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



