आंध्र प्रदेश में क्वांटम प्रौद्योगिकी को समर्पित मानक परीक्षण केंद्र की शुरुआत

अमरावती, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को यहां क्वांटम प्रौद्योगिकी के लिए समर्पित मानक परीक्षण एवं अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र की शुरुआत का उद्देश्य देश की पहली ‘स्वदेशी हार्डवेयर पारिस्थितिकी’ तैयार करना और उन्नत कंप्यूटिंग प्रणालियों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री ने यहां के एक निजी कॉलेज में इस केंद्र का उद्घाटन करते हुए ‘अमरावती क्वांटम रेफरेंस फैसिलिटी’ (एक्यूआरएफ) को राष्ट्र को समर्पित किया। इसमें ‘अमरावती 1एस’ और ‘अमरावती 1क्यू’ नामक प्रणालियां शामिल हैं। यह परियोजना ‘अमरावती क्वांटम वैली’ पहल के तहत विकसित की गई है। इसे देश के पहले स्वदेशी ‘मुक्त क्वांटम कंप्यूटर प्रणाली’ के रूप में पेश किया गया है, जिन्हें देश में ही डिजाइन, असेंबल और परीक्षण किया गया है।

उन्नत तकनीक के विकास को मिलेगा बढ़ावा

आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह केंद्र क्वांटम हार्डवेयर के परीक्षण, मानकीकरण और प्रमाणन के लिए राष्ट्रीय स्तर का मंच होगा और यहां वास्तविक परिस्थितियों में उपकरणों की जांच की जा सकेगी। एक्यूआरएफ के तहत शोधकर्ता, स्टार्टअप और उद्योग क्षेत्र प्रोसेसर, क्रायोजेनिक सिस्टम, एम्प्लीफायर और कंट्रोल इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे घटकों का सीधे परीक्षण कर सकेंगे। इसमें करीब 85 प्रतिशत घटक भारत में ही निर्मित किए गए हैं।

इस परियोजना को टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, भारतीय विज्ञान संस्थान और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन जैसे संस्थानों के समूह ने विकसित किया है। (भाषा )

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button