सुनेत्रा पवार को सौंपा गया पुणे और बीड के संरक्षण मंत्री का प्रभार

मुंबई, महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को मंगलवार को बीड और पुणे जिलों के संरक्षण मंत्री का प्रभार सौंपा गया। यह पद पहले उनके पति अजीत पवार के पास था। पिछले सप्ताह पुणे जिले के बारामती में विमान दुर्घटना में अजीत पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।

अजीत पवार के पास वित्त, राज्य उत्पाद शुल्क, खेल और अल्पसंख्यक कल्याण विभागों का प्रभार था। उन्होंने पुणे और बीड के प्रभारी मंत्री के रूप में भी कार्य किया। सूत्रों के अनुसार, सुनेत्रा पवार को दोनों जिलों का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है।

पहले ही आबकारी, खेल और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सौंप दिए गए हैं, जबकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगे। (भाषा )

यह भी पढ़ेदमरे महाप्रबंधक ने किया नामपल्ली और चेर्लापल्ली स्टेशन का निरीक्षण

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button