निलंबित सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया

नयी दिल्ली, संसद के वर्तमान बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किये गये लोकसभा के आठ सदस्यों ने सोमवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

इन सांसदों ने संसद के मकर द्वार के निकट सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। इन सांसदों ने हाथ में एक बड़ा बैनर ले रखा था जिस पर ‘यू कैन सस्पेंड अस, बट यू कैन नॉट साइलेंस अस” (आप हमें निलंबित कर सकते हैं, लेकिन चुप नहीं करा सकते) लिखा हुआ था।

संसद परिसर में नारेबाजी, लोकतंत्र पर हमला बताया

सदन में आसन की ओर कागज फेंकने के कारण बीते मंगलवार को विपक्ष के आठ सांसदों को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था। इन निलंबित सांसदों में कांग्रेस के मणिकम टैगोर, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, प्रशांत पडोले, किरण कुमार रेड्डी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एस. वेंकटेशन शामिल हैं। (भाषा)

यह भी पढ़ेनामपल्ली में 1.2 किलो गांजे के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button