एचसीएल के साथ साझेदारी में स्विस नेटवर्क भारत में लाएगा गवर्नमेंटटेक समाधान

हैदराबाद, एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर समाधान में अग्रणी वैश्विक कंपनी एचसीएल सॉफ्टवेयर ने स्विस नेटवर्क इन इंडिया के साथ एक रणनीतिक करार (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह नेटवर्क स्विट्ज़रलैंड के दूतावास, स्विस बिजनेस हब इंडिया और स्विसनेक्स इंडिया का प्रतिनिधित्व करता है। यह साझेदारी इंडो-स्विस इनोवेशन प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए की गई है, जो व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीई) के ढांचे के अंतर्गत स्थापित किया गया है। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत बनाना और भारत-स्विट्ज़रलैंड के बीच रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देना है।

यहाँ जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस करार मकसद सरकारी क्षेत्र की प्रमुख चुनौतियों को दूर करते हुए नागरिक-केंद्रित डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देना है। यह ई-गवर्नेंस, हेल्थकेयर, एजुटेक, एग्रीटेक और सार्वभौमिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में गवर्नमेंट टेक समाधानों पर केंद्रित है। एचसीएल सॉफ्टवेयर के एचसीएल टोटल एक्सपीरियंस, एचसीएल यूनिवर्सल ऑर्केस्ट्रेटर, एचसीएल ऐपस्कैन और एचसीएल बिगफ़िक्स जैसे प्लेटफॉर्म के अनुभव को ध्यान में रखते हुए, यह साझेदारी उन सहयोगी मॉडलों की खोज करेगी जो वास्तविक प्रशासनिक जरूरतों को पूरा करें।

यह साझेदारी भारत और स्विट्ज़रलैंड के बीच एक गवर्नमेंट टेक नवाचार को आकार देगी, जिसमें सरकार, शिक्षा जगत, स्टार्टअप्स और उद्योग के हितधारकों की भागीदारी सुनिश्चित होगी। स्विट्ज़रलैंड की भारत में राजदूत माया टिसाफी ने कहा कि यह करार सार्वजनिक क्षेत्र में सार्थक नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारी स्थापित करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। दोनों देशों की तकनीकी और प्रशासनिक क्षमताओं को जोड़कर ऐसे समाधान विकसित किये जाएंगे, जो नागरिकों को लाभ पहुंचाते हुए डिजिटल परिवर्तन में वैश्विक मानक स्थापित करें।

यह भी पढ़ें… एचसीएलटेक–स्टैंडर्ड साझेदारी से बीमा सेवा में एआई क्रांति

गवर्नमेंट टेक में भारत-स्विट्ज़रलैंड की नई पहल

स्विसनेक्स इंडिया के सीईओ और काउंसल जनरल जोनस ब्रुंशविग ने कहा कि एचसीएल सॉफ्टवेयर का इंडो-स्विस इनोवेशन प्लेटफॉर्म से जुड़ना गवर्नमेंट टेक नवाचार को तेज़ी से आगे बढ़ा सकता है। यह साझेदारी दोनों देशों के स्टार्टअप्स, शोधकर्ताओं और टेक कंपनियों के लिए सहयोग के नए अवसर खोलेगी, जिससे शासन संबंधी चुनौतियों के समाधान और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूती मिलेगी।

इस सहयोग का एक महत्वपूर्ण पहलू एचसीएल सॉफ्टवेयर का एक्सडीओ ब्लूप्रिंट (अनुभव, डेटा और संचालन) है, जो सार्वजनिक क्षेत्र के आधुनिकीकरण के लिए एक रणनीतिक ढांचा प्रदान करता है। यह फ्रेमवर्क उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाने, सेवा वितरण को सुव्यवस्थित करने और डेटा-आधारित निर्णय लेने को सक्षम बनाने में मदद करेगा।

एचसीएल सॉफ्टवेयर के मुख्य उत्पादन अधिकारी कल्याण कुमार ने कहा कि यह साझेदारी अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से गवर्नमेंट टेक को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एक्सडीओ ब्लूप्रिंट जैसे अनुभव और ढांचों के माध्यम से नागरिक-केंद्रित नवाचारों को बढ़ावा दिया जाएगा। पारदर्शिता बढ़ाने, सेवा की पहुंच को सुलभ बनाने और भविष्य के लिए मजबूत सार्वजनिक संस्थानों का निर्माण करने के लक्ष्य को साधने का प्रयास किया जााएगा। जैसे-जैसे भारत और स्विट्ज़रलैंड अपनी डिजिटल परिवर्तन यात्रा में आगे बढ़ रहे हैं, यह साझेदारी अगली पीढ़ी की सार्वजनिक क्षेत्र तकनीकों के विकास में उत्प्रेरक सिद्ध होगी और ई-गवर्नेंस में नए मानक स्थापित करेगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button