टी. रवि कुमार को मिला उत्कर्ष टास्क फोर्स कांस्टेबल का पुरस्कार

हैदराबाद, नगर पुलिस आयुक्त की सेंट्रल जोन टास्क फोर्स के कांस्टेबल टी. रवि कुमार (नबंर 5756) को अपराधियों पर नकेल कसने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को लेकर उत्कर्ष टास्क फोर्स कांस्टेबल का पुरस्कार प्रदान किया गया।

बंजारा हिल्स स्थित आईसीसीसी परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा वंदन कार्यक्रम के बाद आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने कांस्टेबल रवि कुमार को उत्कर्ष सेवा के लिए पुरस्कार प्रदान किया। आयुक्त ने रवि कुमार के सेवा में समर्पण, जनता की सुरक्षा, सुविधा के प्रति योगदान की सराहना की और भविष्य में इसी तरह से कार्य करने की आशा जतायी। बताया गया कि रवि कुमार ने हाल ही में सेंधमारी से संबंधित जटिल मामले में अपराधियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण निभायी थी।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद को हर दृष्टि से विकसित करने की पहल : राज्यपाल

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button