तमिलनाडु विधानसभा चुनाव मेरे लिए भावनात्मक विषय है: विजय

तंजावुर (तमिलनाडु), तमिलनाडु की राजनीति में पहली बार कदम रखने वाले अभिनेता विजय ने बुधवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव दूसरों के लिए साधारण चुनाव हो सकता है, लेकिन उनके लिए यह “भावनात्मक विषय” है।

यहां पार्टी पदाधिकारियों की सभा को संबोधित करते हुए टीवीके प्रमुख ने तमिलनाडु की जनता से आगामी चुनावों में उन्हें मौका देने की अपील की। विजय ने अप्रैल में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के बारे में कहा, ‘‘यह दूसरों के लिए साधारण चुनाव लग सकता है, लेकिन मेरे और मुझे प्यार करने वाली जनता के लिए यह एक भावना है, समुद्र के उफान जैसी भावना।’’

टीवीके का चुनाव चिह्न ‘‘सीटी’’ तमिलनाडु के हर घर और हर मतदान केंद्र में गूंजना चाहिए और पार्टी के लिए शानदार जीत सुनिश्चित करनी चाहिए। विजय ने कहा, ‘‘दिल्ली की टीम क्रिकेट में भी तमिलनाडु की टीम को नहीं हरा सकती’’। उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग के ‘सीटी बजाओ’ नारे का उल्लेख किया। विजय ने सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर भी निशाना साधते हुए उसे एक बार फिर ‘‘बुरी शक्ति’’ करार दिया और कहा कि अब तो बच्चे भी इसे लेकर यही कहने लगे हैं। भाषा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button