मुंबई मोनोरेल में तकनीकी खराबी : 17 यात्रियों को निकाला गया

मुंबई, मुंबई में सोमवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण एक मोनोरेल बीच रास्ते में ही रुक गई, जिसके बाद उसमें सवार 17 यात्रियों को निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह 7 बजकर 16 मिनट पर वडाला में एंटॉप हिल बस डिपो और जीटीबीएन मोनोरेल स्टेशन के बीच हुई। मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि किसी तकनीकी खराबी के कारण मोनोरेल बीच रास्ते में रुक गई।

अधिकारी ने बताया कि फंसे हुए यात्रियों को लगभग 45 मिनट बाद बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी मोनोरेल ट्रेन में भेज दिया गया है। मोनोरेल का संचालन संभाल रही महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई।

यह भी पढ़े: तकनीकी खराबी : कोलकाता जा रही फ्लाइट बेंगलुरु लौटी

पिछले महीने भारी बारिश के दौरान शहर में अलग-अलग जगहों पर दो मोनोरेल तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में रुक गई थीं, जिसके बाद सैकड़ों यात्रियों को बाहर निकालना पड़ा था। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button