तेलंगाना : चेवेल्ला हादसा, बच्चियों के मां-बाप की मौत
हैदराबाद , तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला में रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार की खुशियाँ हमेशा के लिए छीन लीं। आरटीसी बस और टिप्पर की टक्कर में दो मासूम बच्चियां अपने माता-पिता के अचानक निधन के बाद अनाथ हो गईं, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
हादसे का दृश्य इतना दर्दनाक था कि वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो उठीं। रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला में आरटीसी बस व टिप्पर के बीच भीषण भिड़ंत में एक परिवार की खुशियाँ हमेशा के लिए छीन लीं। इस दर्दनाक घटना में दो मासूम बच्चियां एक ही झटके में अनाथ हो गईं।
सड़क हादसे में परिवार की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार,विकाराबाद जिले के यालाल मंडल स्थित हाजीपुर में रहने वाले बंडप्पा व लक्ष्मी दंपत्ति अपनी बेटियों भवानी व शिवलीला के साथ तांडूर से हैदराबाद लौट रही थे, तभी रेत और पत्थर से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक सामने से बस को टक्कर मार दी। घटना में पलभर में सब कुछ खत्म हो गया, बस का अगला हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया और चीख-पुकार मच गई।
यह भी पढ़े :चेवेला बस हादसा: 21 की मौत, घटनास्थल पर पोस्टमार्टम शुरू
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के कुछ ही मिनटों बाद सड़क किनारे का दृश्य असहनीय था। दो छोटी बच्चियां अपने माता-पिता के शवों के पास बिलखते हुए उन्हें “मम्मी… पापा…” पुकार रही थीं, लेकिन जवाब देने वाला कोई नहीं था। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। लोगों ने किसी तरह दोनों बहनों को समझा बुझा कर शांत किया और उनके रिश्तेदारों को उनके सकुशल होने की जानकारी दी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



