तेलंगाना रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता : प्रणय, नागा साई बने चैम्पियन

हैदराबद, प्रणय आकुला व नागा साई सार्थक उम्दा खेल का प्रदर्शन कर तेलंगाना रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता के चैम्पियन बने। यहाँ एल.बी. स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को आगामी नेशनल चैम्पियनशिप के लिए चुना गया।

अन्य परिणाम इस प्रकार हैं : रैपिड विभाग में प्रणय आकुला ने मोक्षित को 7-5.5, अद्यान बैनर्जी ने नागा साई सार्थक को 6.5-5, दिवित रेड्डी ने वेदांत अग्रवाल को 6-5, अद्वित रेड्डी ने अखिल को 5-4, यशवी जैन ने नितिक रेड्डी को 6-5 से हराया। ब्लिट्ज विभाग में नागा साई सार्थक एवं श्रेयान तिप्पर्ती का मैच 6.5-6.5 से ड्रॉ पर छूटा।

यह भी पढ़ें… डेविस कप : बेंगलुरु की ऊंचाई बनेगी भारत-नीदरलैंड की चुनौती

दिवित रेड्डी व अद्विक रेड्डी का मैच भी 5.5-5.5 से ड्रॉ पर छूटा। निधिश श्यामल ने मोक्षित को 6-5 से, अखिल ने प्रणय आकुला को 6-5 से, यशवी जैन ने शिवा को 6-5 से हराया। रैपिड विभाग में प्रणय आकुला एवं अद्यान बैनर्जी शीर्ष दो स्थान पर रहे। ब्लिट्स विभाग में नागा साई सार्थक एवं श्रेयान तिप्पर्ती ने शीर्ष दो स्थान प्राप्त किया। ये चारों खिलाड़ी तेलंगाना टीम के लिए चुने गए। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button