गांधी प्रतिमा के अपमान को लेकर उपजा तनाव

मेदक, मेदक जिले के रामदास जंक्शन स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। अज्ञात व्यक्तियों ने प्रतिमा पर गोबर फेंक दिया, जिससे स्थानीय लोगों और राजनीतिक दलों में आक्रोश फैल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्ग पर रास्ता रोक कर यातायात बाधित कर दिया और दोषियों की तत्काल पहचान कर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में कांग्रेस की चेयरपर्सन राधिका, नरेश गौड़, चंद्रपाल, बालकृष्ण सहित कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता काले कपड़े लेकर शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि राष्ट्रपिता की प्रतिमा के साथ इस प्रकार की हरकत न केवल अपमानजनक है, बल्कि समाज में अशांति फैलाने का प्रयास भी है। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

यह भी पढ़ें… विशाखा को दिया गया पैसा क्रिकेट के विकास के लिए उपयोग किया जाना चाहिए : शिवलाल

पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन समाप्त किया। उधर, मेदक टाउन पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के तहत संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button