दिव्यांगों को मुफ्त यात्रा संबंधी खबरों का टीजीएसआरटीसी ने किया खंडन

हैदराबाद, तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) ने सोशल मीडिया में दिव्यांगों को बसों में पूर्णत निशुल्क यात्रा की सुविधा से संबंधित खबरों को फर्जी बताया। निगम ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार द्वारा इस संबंध में कोई नया सरकारी आदेश जारी नहीं किया गया। सोशल मीडिया पर प्रसारित जानकारी पूरी तरह से असत्य और भ्रामक है।

प्रबंधन ने चेतावनी दी कि इस तरह की झूठी खबरें फैलाकर लोगों को गुमराह करने वालों के खिलाफ कड़ी आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि गलत सूचनाएँ न केवल यात्रियों में भ्रम पैदा करती हैं, बल्कि सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करती हैं। निगम ने आम जनता से इस प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी नई योजना या निर्णय की जानकारी केवल आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति या निगम की वेबसाइट के माध्यम से ही प्राप्त करने का अपील की। प्रबंधन ने दोहराया कि भविष्य में यदि दिव्यांगों से संबंधित कोई नई सुविधा या नीति लागू की जाती है, तो उसकी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। 

यह भी पढ़ें… तेलंगाना के नागरिकों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button