माँ भगवती जागरण समिति रहीमपुरा धूलपेट का 28वाँ जागरण सम्पन्न

हैदराबाद, माँ भगवती जागरण समिति रहीमपुरा धूलपेट द्वारा 28वाँ मां भगवती का विशाल जागरण भव्यता से आयोजित किया गया।

रहीमपुरा स्थित डॉ. अम्बेडकर भवन में आयोजित जागरण में माँ भगवती का अलौकिक दरबार पुष्पों एवं जगमगाती रोशनी से सजाया गया। माता के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगीं। सभी ने माता के दिव्य अलौकिक दरबार, ज्योत, छप्पन भोग के दर्शन कर लंगर प्रसाद का सपरिवार आनंद लिया। प्रमुख भजन गायक सुशील गोपाल बजाज, ठाकुर रवि सिंह, एस. राजन कुमार, सागर व्यास, सुश्री निहारिका, अनन्तो श्रीवास्तव ने अपनी मधुर वाणी में भजनों की प्रस्तुति देकर सारे वातावरण में भक्ति का रस घोल दिया। तारा रानी की कथा अनूप सिंह ने सुनाई।

कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह, गोशामहल विधायक टी. राजा सिंह, समाजसेवी गोविन्द नारायण राठी, पार्षद शशिकला, लाल सिंह, पूर्व पार्षद मुकेश सिंह, परमेश्वरी सिंह सहित पुरुषोत्तम गोयल, मनोज अग्रवाल, अतुल मेहता, राजेन्द्र आहूजा, संतोष अग्रवाल व अन्य का स्वागत समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें… वीर हनुमान विजय यात्रा 12 अप्रैल को

समिति पदाधिकारियों व सदस्यों का सक्रिय योगदान

संरक्षक अध्यक्ष हीरालाल का स्वागत समिति की ओर से किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संरक्षक अध्यक्ष हीरालाल, संरक्षक मोहनलाल चिट्ठी वाले, ए. अशोक सिंह, परामर्शदाता ठा. विपिनराज सिंह, पी. सुधीर कुमार तिवारी, कैलाश सिंह, गोपाल सिंह, पी. रविन्द्र सिंह, ठा. सुधीर सिंह, ए. सुभाष सिंह, बी. धनराज सिंह, काटीघर शंकर, ठा. सचिन राज सिंह, ए. राम सिंह, महासचिव जे. मुकेश सिंह, कोषाध्यक्ष ठा. किशन सिंह, संयोजक सचिव आर. गणेश सिंह, उपाध्यक्ष राजेश, ठा. नरेश सिंह, सी. महेश सिंह, बलराम सिंह, संयुक्त सचिव डी. राजकुमार, जे. किशोर सिंह, संयुक्त सचिव ईश्वर सिंह, डी. राम सिंह, के. पवन सिंह, पी. किशोर कुमार, उमेश सिंह, कार्यकारिणी सदस्य ठा. आशीषराज सिंह, आर. दिनेश सिंह, सुशील सिंह, नितिन राज सिंह, एम. महेश सिंह, टी. योगेश सिंह, के. मुकेश सिंह, शिव कुमार, डी. मनोज कुमार, टी. कुणाल सिंह, अभिषेक सिंह, अभिलाष सिंह, आर. रोहित सिंह, एम. तरुण सिंह, विशेष सिंह, धनजीत सिंह, बलदेव सिंह, कुलदीप सिंह व अन्य ने सहयोग प्रदान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button