भाग्यनगर गणेश उत्सव समिति ने सज्जनार को ज्ञापन सौंपा, अवैध घुसपैठियों पर कार्रवाई की मांग

हैदराबाद, भाग्यनगर गणेश उत्सव समिति ने नगर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी व रोहिंग्या मुसलमानों को तुरंत ही गिरफ्तार करके वापस भेजने की नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार से मांग की। समिति के अध्यक्ष जी. राघवरेड्डी पुल्लारेड्डी के नेतृत्व में महासचिव रावीनुतला शशिधर व सलाहकार करोडीमल नरसिंहपुरिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नगर पुलिस आयुक्त सज्जनार से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद एम. वैकुंठम, विश्व हिन्दू परिषद मठ मंदिर परिषद संयोजक एम. रामाराजू, गोविंद नारायण राठी, कावडी महेंदर, भास्कर राज नारायण सारडा भी उपस्थित हुए।

शशिधर ने पुलिस आयुक्त से कहा कि बालापुर पुलिस थाना परिधि में पुलिस द्वारा पहचान किए गए 6,993 रोहिंग्या मुसलमानों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर में विशेष सर्च ऑपरेशन करके अवैध घुसपैठियों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने नगर के सीमांत रंगारेड्डी जिले के बालापुर में पहचान की गई 26 रोहिंग्या कालोनियों का उल्लेख करते हुए कहा कि रोहिंग्या व बांग्लादेशी मुसलमान, जिन्होंने नकली राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आई कार्ड तक हासिल कर लिए हैं, की पहचान करके उन्हें बाहर निकाला जाए।

यह भी पढ़ें… जीतेंगे शान से : रेवंत रेड्डी ने शुरू किया चुनाव प्रचार

शशिधर ने कहा कि इन घुसपैठियों को फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराने वालों पर भी एफआईआर दर्ज करके कठिन कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि देश के रक्षा संस्थानों जिसमें रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ), रक्षा अनुसंधान व विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल) व इमारत अनुसंधान केंद्र (आरसीआई) आदि के अतराफ राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बनकर बिना दस्तावेज के रह रहे घुसपैठियों ने सरकारी भूमियों पर ही नहीं, तालाबों की भूमि पर भी कब्जा जमा रखा है। इन्हें तुरंत ही हिरासत में लेकर वापस भेजा जाए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button