हैदराबाद, अग्नि पुरम्, खानापुर, गंडीपेट स्थित वेद गुरुकुलम् में सनातन जागरण राष्ट्रकल्याण यज्ञ यात्रा की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सनातन जागरण राष्ट्र कल्याण यज्ञ यात्रा आगामी 14 जनवरी को रामेश्वरम धाम से प्रारंभ होकर लाल चौक, श्रीनगर, कश्मीर में 26 फरवरी को प्रथम चरण रूप में सम्पन्न होगी। इसके लिए आज अखंड ज्योति प्रज्ज्वलन यज्ञस्तुत आचार्य नरेन्द्र के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़े: अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर 101 दीप प्रज्ज्वलित करेगी दोमलगुड़ा शाखा
कार्यक्रम में हरियाणा के आचार्य प्रद्युमनजी महाराज, हैदराबाद की माता निर्मलानंद योग भारती और कन्या गुरुकुल हरियाणा की आचार्या सुकामा (पद्मश्री) ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही यज्ञयात्रा की भव्यता की कामना कर सभी को इसमें भाग लेने का आग्रह किया। आचार्य नरेन्द्र ने बताया कि यज्ञ यात्रा हेतु एक विशेष वेदरथ में यज्ञशाला का निर्माण किया गया है। इसमें प्रतिदिन सुबह से शाम तक यज्ञ होता रहेगा। अवसर पर यज्ञ के यजमान भूपाल रेड्डी, कीर्ति पटेल, सुनील अग्रवाल, प्रमोद तोमर सहित अन्य उपस्थित थे।
