गद्दर फिल्म पुरस्कार समारोह 19 मार्च को

हैदराबाद, उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का ने कहा कि सरकार फिल्म उद्योग को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। हैदराबाद शहर को पूरे देश में फिल्म उद्योग के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम उठाये जा रहे हैं।

भट्टी विक्रमार्का ने सचिवालय में संपन्न गद्दर फिल्म पुरस्कार कमेटी के सदस्यों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मुंबई, कोलकता, चेन्नई आदि शहरों में फिल्म उद्योग के विकास की कोई संभावना नहीं है, लेकिन देश में सभी भाषाओं के फिल्म उद्योग के विस्तार के लिए हैदराबाद में कई सकारात्मक पहलू हैं।

यह भी पढ़ें… सभापति ने प्रजातंत्र पर कुल्हाड़ी चलाई है : कविता

भट्टी विक्रमार्का ने कहा कि गद्दर फिल्म पुरस्कारों की क्रीनिंग शुक्रवार 6 फरवरी से शुरू होगी। आगामी 19 मार्च को उगादी त्यौहार के अवसर पर गद्दर फिल्म पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। बैठक में फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष दिल राजू, आई एंड पीआर आयुक्त प्रियंका, एफडीसी के कार्यकारी निदेशक किशोर बाबू के साथ-साथ फिल्म जगत के जिग्गज तनिकेल्ला भरणी, केएस रामा राव, रोजा रमाणी, अशोक कुमार आदि ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button